भारतीय कप्तान स्मृति मंधान  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्मृति मंधाना को मिली नई जिम्मेदारी, यूनिसेफ इंडिया ने बनाया सेलिब्रिटी एडवोकेट

UNICEF India Celebrity Advocate: भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना सेलिब्रिटी एडवोकेट बन गई है। अब वे बच्चों और विशेष रूप से किशोरियों के अधिकारों, सुरक्षा और समान अवसरों की आवाज बनेंगी।

राहुल उपाध्याय

Highlights

  • स्मृति मंधाना को यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट नियुक्त किया गया।

  • मंधाना किशोरियों के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के समान अवसरों को बढ़ावा देंगी।

  • मंधाना की खेल यात्रा दर्शाती है कि सही अवसर मिलने पर लड़कियां असाधारण मुकाम हासिल कर सकती हैं।

Unicef India Celebrity Advocate Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना को यूनिसेफ इंडिया ने अपना सेलिब्रिटी एडवोकेट नियुक्त किया है। यह घोषणा 11 अक्तूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के विशेष अवसर पर की गई।

इस नई भूमिका में, भारत की खेल आइकन स्मृति मंधाना बच्चों और विशेष रूप से किशोरियों के अधिकारों, सुरक्षा और समान अवसरों की आवाज बनेंगी। स्मृति यूनिसेफ इंडिया के उन प्रयासों को मजबूती देंगी जो लड़कियों को सशक्त बनाने, उनके स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने और उन्हें अपनी पूरी क्षमता हासिल करने में मदद करते हैं।

स्मृति मंधाना और यूनिसेफ की प्रतिक्रिया

इस सम्मान पर खुशी जताते हुए स्मृति मंधाना ने कहा कि मैं यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट के रूप में जुड़कर सम्मानित महसूस कर रही हूं। बचपन में क्रिकेट खेलने ने मुझे सिखाया कि हर सपना एक अवसर से शुरू होता है। मेहनत, दृढ़ संकल्प और प्रोत्साहन से वह अवसर असाधारण बन सकता है। हर बच्चे को बड़ा सपना देखने और उसे पूरा करने का अधिकार है।

यूनिसेफ इंडिया ने मंधाना का किया स्वागत

यूनिसेफ इंडिया की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्री ने मंधाना का स्वागत करते हुए कहा कि स्मृति की एक महत्वाकांक्षी युवा एथलीट से वैश्विक क्रिकेट आइकन बनने तक की यात्रा लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे समय में जब भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी का घर है, लड़कियों के अधिकारों और नेतृत्व में निवेश करना देश का सबसे समझदारी भरा कदम है। यूनिसेफ को उम्मीद है कि मंधाना की भागीदारी से हर लड़की को खेलने, सीखने और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलेंगे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली चुनौती

हरमनप्रीत कौर द्वारा कप्तानी छोड़े जाने के बाद अब स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान सौंप दी गई। कप्तान के तौर पर मंधाना की पहली अग्रिपरीक्षा जिम्बाब्वे के खिलाफ होगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ वह तीन टी20 और तीन वनडे मैच की घरेलू सीरीज में परमानेंट कप्तान के तौर पर कप्तानी करेंगी। टी20 सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से होगा।

INDIA Bloc Protest LIVE: कॉन्स्टीट्यूशन क्लब पहुंचे राहुल-ममता; केरल विधानसभा में CEC को हटाने का प्रस्ताव

दिवाली पर दिल्ली में पटाखे जलेंगे या नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ FIR दर्ज, JNU की 11 छात्राओं ने लगाए थे आरोप, BJP का प्रदर्शन

जंतर-मंतर अब धरना स्थल नहीं...गृह मंत्रालय की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश

CJP से बातचीत से कतरा रही दिल्ली पुलिस! प्रोटेस्ट परमिशन पर सौरव दास के खुलासे से मची हलचल