ओलिवर पीक (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Under-19 World Cup: ओलिवर पीक की शतकीय पारी, ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा बड़ा लक्ष्य

Oliver Peake: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप सुपर-6 में वेस्टइंडीज को 314 रन का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ओलिवर पीक ने शानदार शतकीय पारी खेली।

उज्जवल सिन्हा

Australia U19 vs West Indies U19, 7th Match, Super Six Group 1: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर-6 का सातवां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 और वेस्टइंडीज अंडर-19 टीम के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ओलिवर पीक ने कप्तानी पारी खेलते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ 314 रन बनाए। वेस्टइंडीज को इस मुकाबले को जीतने के लिए 315 रन बनाने होंगे।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे सुपर-6 के सातवें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज ने शानदार शुरुआत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर विल मलाजुक और नितेश सैमुअल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की।

नितेश सैमुअल ने जड़ा अर्धशतक

विल मलाजुक ने 30 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 48 रन बनाए। स्टीवन होगन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, जो 5 गेंदों में सिर्फ एक चौका ही लगा सके। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 84 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से नितेश सैमुअल ने कप्तान पीक के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने 101 गेंदों में 85 रन जोड़े। नितेश 74 गेंदों में 6 चौकों के साथ 56 रन जोड़कर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान ने एलेक्स ली यंग के साथ चौथे विकेट के लिए 69 रन जुटाए।

ओलिवर पीक की शतकीय पारी

ओलिवर पीक 117 गेंदों में 109 रन बनाकर आउट हुए, उनकी इस पारी में 1 छक्का और 9 चौके शामिल रहे। वहीं, यंग ने 47 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 45 रन की पारी खेली। इनके अलावा, जेडेन ड्रेपर ने 29 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेम से जकीम पोलार्ड और आरजेई गिटेंस ने 2-2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, विटेल लॉज और मिका मैकेंजी ने 1-1 सफलता अपने नाम की।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का बेहतरीन प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया ने सुपर सिक्स ग्रुप 1 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। वेस्टइंडीज के विरुद्ध जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी। दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज ने आयरलैंड के विरुद्ध अपने पहले सुपर सिक्स मुकाबले को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 25 रन से जीता था। यह टीम लगातार दूसरी जीत के साथ अगले दौर में पहुंचने की कोशिश में है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी