भारतीय महिला अंडर-19 टीम (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत शुरू करेगा अभियान

मलेशिया में अगले साल 18 जनवरी से दो फरवरी तक होने वाले आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप खेला जाना है। इस टूर्नामेंट का शेड्यूल आईसीसी ने जारी कर दिया है। इस टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड विश्व कप 2025 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग लेंगी। इसका आगाज 18 जनवरी से होने वाला है। जबकि इसका फाइनल मैच 2 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच मलेशिया में होने वाला है। इस टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान शुरुआत वेस्टइंडिज के खिलाफ करने वाला है।

भारत को ग्रुप ए में मेजबान मलेशिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ जगह मिली है। भारत ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में फाइनल में इंग्लैंड को हराकर पहले टूर्नामेंट का खिताब जीता था। इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका को ग्रुप बी में रखा गया है जबकि ग्रुप सी में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, समोआ और अफ्रीका से एक क्वालीफायर को जगह मिली है।

ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड और एशियाई से एक क्वालीफायर को रखा गया है। प्रत्येक ग्रुप की टीम राउंड रोबिन चरण में एक-दूसरे से भिड़ेंगी जिससे प्रत्येक टीम को ग्रुप चरण में तीन मैच खेलने को मिलेंगी। सभी चार ग्रुप से शीर्ष तीन टीम सुपर सिक्स चरण में जगह बनाएंगी। चारों ग्रुप में अंतिम स्थान पर रहने वाली टीमें 24 जनवरी को अंतिम स्थान के प्ले ऑफ में भिड़ेंगी।

सुपर छह चरण में 12 टीम को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। गुप ए और डी की शीर्ष तीन टीम को ग्रुप एक जबकि ग्रुप बी और सी की शीर्ष तीन टीम को ग्रुप दो में जगह मिलेगी। इस चरण में प्रत्येक टीम सुपर सिक्स चरण में क्वालीफाई करने वाली साथी टीमों के खिलाफ जीत से मिले अंक और नेट रन रेट के साथ आगे बढ़ेगी।

प्रत्येक टीम सुपर सिक्स में दो मैच खेलेगी जो संबंधित ग्रुप के उन प्रतिद्वंद्वियों के विरुद्ध होंगे जो अन्य ग्रुप में अलग-अलग स्थान पर रहे थे। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीम 31 जनवरी को होने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जबकि फाइनल दो फरवरी को होगा। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों ही बेयुमास ओवल में खेले जाएंगे।

भारत अगर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करता है तो वह सेमीफाइनल दो खेलेगा जो 31 जनवरी को होगा। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए रिजर्व दिन हैं। सेमीफाइनल के लिए एक फरवरी रिजर्व दिन है जबकि फाइनल के लिए तीन फरवरी रिजर्व दिन रखा गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज