उमरान मलिक (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

DY Patil T20 Cup में उमरान मलिक ने एक ओवर में लुटाए 36 रन, IPL 2026 से पहले बढ़ी KKR की टेंशन

DY Patil T20 Cup News: तीन साल से भारतीय टीम से बाहर उमरान मलिक ने डीवाई पाटिल टी20 कप में मुंबई कस्टम्स के खिलाफ दो ओवर में 59 रन लुटाए, जिसमें एक ओवर में 36 रन शामिल थे।

उज्जवल सिन्हा

Umran Malik Expensive Over: भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उमरान मलिक के प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखी गई है। करीब तीन साल से भारतीय टीम से बाहर रहने वाले उमरान मलिक ने डीवाई पाटिल टी20 कप में ऐसा स्पेल किया है जिसे शायद ही वह कभी याद रखना चाहेंगे।

25 फरवरी को मुंबई कस्टम्स के खिलाफ टाटा स्पोर्ट्स क्लब के लिए खेलते हुए उमरान ने दो ओवर में 59 रन लुटा दिए। उमरान ने अपने पहले ओवर में 23 रन दिए थे। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में 36 रन लुटा दिए। पारी के 13वें ओवर में उमरान अपना दूसरा ओवर लेकर आए थे।

एक ओवर में लुटाए 36 रन

पहली गेंद पर सिंगल लेने के बाद रुग्वेद ने दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का मारा, जिसे नो-बॉल करार दिया गया। इसके बाद मिली फ्री हिट पर कोई रन नहीं बना, लेकिन मोरे ने अगली दो गेंदों पर एक छक्का और एक चौका समेत 10 रन और जोड़े। इसके बाद एक वाइड और एक और नो-बॉल फेंक दी, जिसमें सचिन ने फ्री हिट पर चौका मारा, जो फिर से वैध नहीं थी। इसके बाद उमरान आखिरी फ्री हिट पर एक और छक्का खा गए। कुल इस ओवर में 36 रन बने। मुंबई कस्टम्स ने 16 ओवर में लक्ष्य का पीछा पूरा किया। मोरे ने 45 गेंदों में शतक बनाया और 46 गेंदों में 101 रन बनाए।

IPL में केकेआर की टीम में हैं मलिक

उमरान मलिक आईपीएल 2026 में केकेआर का हिस्सा हैं। उनकी गेंदबाजी देखने के बाद निश्चित तौर पर टीम की चिंता बढ़ गई होगी। मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद टीम की तेज गेंदबाजी पहले से ही दबाव में है। हर्षित राणा भी घुटने की चोट से उबर रहे हैं।उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 में सनराइजर्स के लिए खेलते हुए 14 मैचों में 22 विकेट लेते हुए चर्चा बटोरी थी।

2023 में आखिरी बार खेले थे भारत के लिए

इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय टीम में मौका भी मिला था, लेकिन उसके बाद से आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में उमरान के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई। खराब प्रदर्शन की वजह से ही वह भारतीय टीम से भी बाहर हैं। 2023 में आखिरी बार भारतीय टीम के लिए खेलने वाले उमरान ने 10 वनडे और 8 टी20 मैच खेले हैं।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव