तुषार देशपांडे (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत के चयनकर्ताओं की उन पर...डेन स्टेन ने RR के तुषार देशपांडे को लेकर दिया बड़ा बयान

RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स को गुजरात के खिलाफ 6 रन से जीत दिलाने में तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर अहम भूमिका निभाई। उनके प्रदर्शन पर डेल स्टेन ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

संजय सिंह बिष्ट

Dale Steyn on Tushar Deshpande: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने दमदार अंदाज में अपने अभियान की शुरुआत की है। टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए शानदार लय दिखाई है। पहले मैच में जहां राजस्थान ने एकतरफा जीत हासिल की, वहीं दूसरे मुकाबले में टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोमांचक अंदाज में 6 रन से जीत अपने नाम की। इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

तुषार देशपांडे ने पलटा मैच का रुख

गुजरात टाइटंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबले को आखिरी ओवर तक पहुंचा दिया था। 19 ओवर के बाद टीम 200 रन बना चुकी थी और जीत के लिए अंतिम ओवर में 11 रन चाहिए थे। ऐसे दबाव भरे मौके पर गेंद तुषार देशपांडे के हाथ में थी। उन्होंने शानदार संयम दिखाते हुए सटीक गेंदबाजी की और गुजरात को सिर्फ 204 रन तक ही रोक दिया। इस तरह राजस्थान ने 6 रन से मुकाबला जीत लिया।

डेल स्टेन ने की जमकर तारीफ

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने तुषार देशपांडे के इस प्रदर्शन की जमकर सराहना की। उन्होंने मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि आखिरी ओवर जैसे दबाव भरे समय में खुद को शांत रखना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होता। तुषार ने जिस तरह से यॉर्कर गेंदों का इस्तेमाल किया, उसने बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका ही नहीं दिया।

यॉर्कर से बांधा बल्लेबाजों को

स्टेन ने खासतौर पर इस बात पर जोर दिया कि तुषार ने उस ओवर में लगातार सटीक यॉर्कर डाले, जिससे राशिद खान जैसे खतरनाक बल्लेबाज भी खुलकर खेल नहीं सके। दबाव में इतनी सटीक गेंदबाजी करना उनके आत्मविश्वास और कौशल को दिखाता है।

भारतीय टीम में मिल सकता है मौका

डेल स्टेन ने तुषार देशपांडे के भविष्य को लेकर बड़ी बात भी कही। उन्होंने माना कि इस तरह के प्रदर्शन के बाद भारतीय चयनकर्ताओं की नजरें उन पर जरूर रहेंगी। इस मैच में तुषार ने बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच पर भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपने 3 ओवर में सिर्फ 24 रन दिए और एक विकेट हासिल किया।

राजस्थान रॉयल्स की टीम अब अपने अगले मुकाबले की तैयारी में जुट गई है, जहां उनका सामना 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से गुवाहाटी में होगा। टीम चाहेगी कि जीत की इस लय को बरकरार रखते हुए आगे भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा जाए।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट