वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

क्या हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? प्लेइंग 11 में नाम न होने के पीछे छिपा है RR का बड़ा प्लॉन

SRH vs RR: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स अपना पांचवां मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेल रही है, लेकिन इस मुकाबले में टीम की प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं मिली है।

संजय सिंह बिष्ट

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि टीम की प्लेइंग इलेवन में युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को शामिल नहीं किया गया है। इस मुकाबले के लिए राजस्थान ने अपनी अंतिम एकादश में दो बदलाव भी किए हैं।

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शामिल वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने चार मुकाबलों में 200 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हालांकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली, लेकिन टीम ने उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर सूची में शामिल किया है। इसका मतलब साफ है कि जब राजस्थान लक्ष्य का पीछा करने उतरेगी, तब वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर उतारा जा सकता है। ऐसे में वह यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। इस सीजन में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार अर्धशतक भी जड़े हैं।

RR पहले कर रही हैं गेंदबाजी

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में राजस्थान की टीम और सनराइजर्स हैदराबाद ने दो-दो बदलाव किए हैं।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे शामिल हैं। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर सूची में वैभव सूर्यवंशी, शिमरन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे और ब्रजेश शर्मा को रखा गया है।

लगातार पांचवीं जीत पर नजर

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में चल रही है। टीम ने अब तक खेले गए चारों मुकाबले जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है। रियान पराग की कप्तानी में टीम संतुलित और आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है। अब हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में राजस्थान की नजरें लगातार पांचवीं जीत दर्ज करने पर टिकी हैं।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं