IPL 2026 के शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव, BCCI ने इन मुकाबले के वेन्यू में किया अदला-बदली; जानें वजह

IPL 2026: आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव हुआ है। गुजरात में 26 अप्रैल को होने वाले नगर पालिका चुनावों के कारण दो मुकाबले के वेन्यू में बदलाव किया गया है।
IPL 2026 Schedule Swapped
गुजरात बनाम चेन्नई (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IPL 2026 Schedule Swapped: आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव हुआ है। अहमदाबाद और गुजरात के अन्य हिस्सों में 26 अप्रैल को होने वाले नगर पालिका चुनावों का हवाला देते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के कार्यक्रम में बदलाव किया।

अहमदाबाद के अलावा, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर, जामनगर, करमसद-आनंद, गांधीधाम, नाडियाड, नवसारी, पोरबंदर, मेहसाणा, मोरबी, वापी और सुरेंद्रनगर में भी नगर निगम चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 28 अप्रैल को होगी। जिसको लेकर मुकाबले के वेन्यू में बदलाव किया गया है।

नए कार्यक्रम के अनुसार 26 अप्रैल और 21 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होने वाले मुकाबलों के स्थल बदल दिए गए हैं। टाइटंस और सुपरकिंग्स के बीच पहले 26 अप्रैल को अहमदाबाद में खेला जाने वाला दोपहर का मैच अब चेन्नई के एमए ​​चिदंबरम स्टेडियम में होगा। यह दोपहर तीन बजकर 30 मिनट से ही खेला जाएगा। सुपरकिंग्स और टाइटंस के बीच 21 मई को शाम को होने वाला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया गया है और यह मैच शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

IPL 2026 के शेड्यूल को संशोधित करते हुए BCCI सचिव ने क्या कहा? 

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया की तरफ से जारी एक बयान में संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दोपहर का मुकाबला मूल रूप से 26 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना था, लेकिन अब यह उसी तारीख को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, मैच अपने मूल समय यानी भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे ही शुरू होगा।

IPL 2026 के बाकी मुकाबले में नहीं हुआ कोई बदलाव

अभी तक, आईपीएल 2026 के शेष कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में मंगलवार शाम को चेन्नई में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से भिड़ेगी। इससे पहले सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 23 रनों से हराकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी शुरुआत की थी। यह टीम फिलहाल 4 में से 3 मैच गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है।

दूसरी ओर, शुभमन गिल की अगुवाई वाली जीटी 4 में से 2 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर मौजूद है। इस टीम ने सीजन के शुरुआती 2 मैच गंवाने के बाद अगले 2 मुकाबलों को अपने नाम किया था। आईपीएल 2022 की विजेता टीम अब शुक्रवार को अहमदाबाद में केकेआर के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com