गौतम गंभीर (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जन्मदिन विशेष: 'गंभीर' मौकों पर भारत के काम आए गौतम, सियासत में सक्सेज तो कोचिंग में भी अब तक अव्वल

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर आज 14 अक्टूबर को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम कई नए इतिहास रचने को तैयार है। भारतीय टीम को वह नए मुकाम पर पहुंचाने की कोशिश में हैं।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर आज 14 अक्टूबर को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम कई नए इतिहास रचने को तैयार है। भारतीय टीम को वह नए मुकाम पर पहुंचाने की कोशिश में हैं।

गौतम गंभीर इससे पहले दिल्ली से भाजपा के सांसद भी रह चुके हैं। लेकिन उन्होंने भारत के हेड कोच बनने के लिए इस पद से रिजाइन दे दिया। जिसके बाद गंभीर का फुल फोकस भारतीय टीम की परफेक्ट कोचिंग में है। वह भारत के शानदार खिलाड़ी भी रह चुके हैं। जिन्होंने कई बार टीम को जीत दिलाई।

गंभीर का डेब्यू मैच

गंभीर ने महज 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने 22 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने साल 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच खेलकर अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। फिर उन्होंने साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच से डेब्यू किया था।

गौतम का इंटरनेशनल करियर रहा काफी शानदार

बाएं हाथ के इस ओपनर ने 147 टेस्ट में 11 शतकीय पारी की मदद से 5238 रन बनाए। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 206 रन की पारी सबसे यादगार रही। वहीं 58 वनडे खेलने वाले गंभीर के नाम इस फॉर्मेट में 4154 रन है। इस फॉर्मेट में उन्होंने 9 शतक और 22 अर्धशतक जड़े हैं। जबकि 37 टी20 मुकाबलों में गंभीर ने कुल 932 रन बनाए जिसमें 2007 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन की पारी सर्वश्रेष्ठ रही।

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को धोया

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में गंभीर ने शानदार पारी खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ हुए फाइनल मैच में गंभीर ने 75 रन की पारी खेली थी। जिसकी वजह से भारतीय टीम 20 ओवर में 157 रन बना पाने में सफल रही थी। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर पहली बार हुए टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इस पूरे मैच में गंभीर की पारी एक यादगार पल मानी जाती है।

ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

2011 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भले ही धोनी को विनिंग सिक्स के लिए काफी सराहना मिली, लेकिन इस मैच में गौतम गंभीर की पारी को कोई भुला नहीं सकता। जिस तरह वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी की थी वह लोगों को आज भी याद है। फाइनल में गंभीर 97 रन बनाए थे। भले ही गंभीर शतक से केवल 3 रन से चूक गए थे। लेकिन, उनकी पारी के दम पर ही भारतीय टीम श्रीलंका के द्वारा दिए गए लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रही थी।

बतौर कोच दिख रहे शानदार

गंभीर भारत के बतौर हेड कोच काफी शानदार दिख रहे हैं। हाल ही में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट और टी20 सीरीज खेली है। जहां टीम इंडिया ने दोनों ही फॉर्मेट में मेहमान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। गंभीर की कोचिंग में भारत लगातार अपना शानदार खेल दिखा रहा है।

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल