तिलक वर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup से पहले भारत को मिली बड़ी राहत, तिलक वर्मा पूरी तरह फिट; इस दिन करेंगे मैदान में वापसी

Tilak Varma: ग्रॉइन सर्जरी से उबर चुके तिलक वर्मा पूरी तरह फिट हैं और बीसीसीआई से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। उनकी वापसी से टी20 विश्व कप से पहले भारत को मजबूती मिलेगी।

उज्जवल सिन्हा

Tilak Varma Fit for T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप से पहले बड़ी राहत मिलने वाली है। आक्रामक बल्लेबाज तिलक वर्मा ग्रोइन की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और जल्द ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) से खेलने की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद तिलक तीन फरवरी को मुंबई में भारतीय टीम से जुड़ सकते हैं।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने शनिवार को पीटीआई को बताया कि तिलक ने पूर्ण मैच फिटनेस हासिल कर ली है और उन्हें सीओई से रिलीज किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। सूत्र के मुताबिक, “उन्होंने पूरी मैच फिटनेस हासिल कर ली है और मेडिकल टीम उनकी स्थिति से संतुष्ट है।” तिलक की वापसी से सात फरवरी से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम को मजबूती मिलेगी।

मेडिकल टीम से जल्द मिलेगी हरी झंडी

23 वर्षीय तिलक वर्मा सात जनवरी को ग्रोइन की चोट की सर्जरी के बाद से सीओई में रिहैब और ट्रेनिंग कर रहे थे। अंतिम फिटनेस मंजूरी के लिए उन्हें शुक्रवार को एक सिमुलेशन मैच में हिस्सा लेना था, जिसे उन्होंने बिना किसी परेशानी के पूरा किया। इसके बाद मेडिकल टीम से उन्हें हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।

4 फरवरी को खेलते दिखेंगे तिलक वर्मा

अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो तिलक वर्मा टी20 विश्व कप से पहले 4 फरवरी को होने वाले अभ्यास मैचों के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। उनकी गैरमौजूदगी में टीम प्रबंधन ने श्रेयस अय्यर को स्क्वाड में शामिल किया था।

तिलक वर्मा हाल के महीनों में भारतीय टी20 टीम के अहम बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। मिडिल ऑर्डर में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और स्पिन के खिलाफ सहज खेल उन्हें टीम के लिए बेहद उपयोगी बनाता है। उनकी फिटनेस और उपलब्धता से टीम संयोजन को भी मजबूती मिलेगी।

गत चैंपियन भारत टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत सात फरवरी को अमेरिका के खिलाफ करेगा। ऐसे में तिलक वर्मा का पूरी तरह फिट होकर टीम में लौटना भारतीय खेमे के लिए किसी अच्छी खबर से कम नहीं है।

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी ने बताया दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !

विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल

India CELAC Meeting: ग्लोबल साउथ के विकास में भारत की बड़ी भूमिका, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई आर्थिक ताकत