तिलक वर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Tilak Varma ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने

Tilak Varma: तिलक वर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो आईपीएल में पांचवे या उससे नीच नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Tilak Varma Create History: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम मुंबई इंडियंस ने पहली जीत हासिल की। गुजरात को 99 रनों से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत में भारत और मुंबई इंडियंस के स्टार बैटर तिलक वर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। इस मैच में तिलक ने शतकीय पारी खेली।

गुजरात के खिलाफ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 101 रन बनाए। इस शतकीय पारी के साथ तिलक दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए है। वह यूसुफ पठान, डेविड मिलर और बेन स्टोक्स की लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में लाइनअप में नंबर 5 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए सेंचुरी बनाई है।

IPL में नंबर 5 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए शतक

  • 100 (37) – यूसुफ पठान (RR) बनाम MI, ब्रेबोर्न, 2010
  • 101* (38) – डेविड मिलर (KXIP) बनाम RCB, मोहाली, 2013
  • 103* (63) – बेन स्टोक्स (RPS) बनाम GL, पुणे, 2017
  • 101* (45) – तिलक वर्मा (MI) बनाम GT, अहमदाबाद, 2026

स्ट्रेटेजिक ब्रेक के दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या के कड़े और प्रेरणादायक शब्दों ने मैच का रुख ही बदल दिया। उस समय संघर्ष कर रहे तिलक वर्मा ने इसके बाद अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और अपना पहला आईपीएल शतक जड़ दिया। उनकी इस शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 199/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

तिलक वर्मा की शतकीय पारी

वर्मा ने 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी का सबसे खास पहलू उनकी जबरदस्त वापसी थी। एक समय वह 22 गेंदों में सिर्फ 19 रन बनाकर संघर्ष कर रहे थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने गियर बदलते हुए अगली 23 गेंदों में 81 रन ठोक दिए और टीम के स्कोर को एक चुनौतीपूर्ण स्तर तक पहुंचा दिया। यह पारी इसलिए भी खास थी क्योंकि पावरप्ले के बाद यह स्कोर बनाना लगभग नामुमकिन लग रहा था। कगिसो रबाडा ने शुरुआत में ही खतरनाक स्पेल डालकर मुंबई की बल्लेबाज़ी पर दबाव बना दिया था।

गुजरात की टीम 100 रनों पर सिमटी

गुजरात टाइटंस की टीम 200 रनों का पीछा करते हुए 100 रनों पर ही ढेर हो गई। गुजरात टाइटंस के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 26, शाहरुख खान ने 17, शुभमन गिल ने 14 और कगिसो रबाडा ने 12 रन बनाए। बाकी के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। मुंबई इंडियंस के लिए अश्विनी कुमार ने 4, एएम गजनफर ने 2, मिचेल सेंटनर ने 2, हार्दिक पांड्या ने 1 और जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट चटकाए।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार