भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 नहीं खेलेगा बांग्लादेश (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत में T20 World Cup नहीं खेलेगा बांग्लादेश, यूनुस सरकार का बड़ा फैसला

Bangladesh World Cup boycott Threat: सुरक्षा और राजनीतिक हालात का हवाला देते हुए बांग्लादेश सरकार ने T20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार का ऐलान किया, जिससे ICC और टूर्नामेंट शेड्यूल पर संकट गहरा गया।

संजय सिंह बिष्ट

Bangladesh ICC justice Row: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की सख्त चेतावनी और अल्टीमेटम के बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर अपने रुख में कोई बदलाव नहीं किया है। बांग्लादेश ने दो टूक शब्दों में साफ कर दिया है कि जब तक उसके मैचों का वेन्यू भारत से बदलकर श्रीलंका नहीं किया जाता, तब तक टीम टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगी।

खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

खिलाड़ियों और बोर्ड अधिकारियों के साथ हुई अहम बैठक के बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने ICC पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ICC ने बांग्लादेश के साथ न्याय नहीं किया और खिलाड़ियों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है। आसिफ नजरुल के अनुसार सरकार, क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ी तीनों इस मुद्दे पर एकमत हैं कि सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।

‘दबाव में नहीं झुकेंगे’- आसिफ नजरुल

आसिफ नजरुल ने साफ कहा कि बांग्लादेश किसी भी तरह के दबाव में आने वाला नहीं है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर बांग्लादेश वर्ल्ड कप नहीं खेलता है तो इसके परिणामों की जिम्मेदारी ICC को समझनी होगी। उनका कहना था कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसके साथ कोई समझौता संभव नहीं है।

BCB ने भी दोहराया अटल फैसला

बैठक के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी अपने फैसले को अटल बताया। बोर्ड का कहना है कि मौजूदा हालात में भारत जाकर खेलना सुरक्षित नहीं है। इसी वजह से बोर्ड ने अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में कराने की मांग दोहराई है। हालांकि ICC पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि टूर्नामेंट के मैच भारत से बाहर नहीं ले जाए जाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल पर मंडराया संकट

ICC की चेतावनी के बाद भी बांग्लादेश के रुख में कोई नरमी नहीं आई है। इस टकराव के चलते टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन पर संकट के बादल गहराते नजर आ रहे हैं। अब सभी की नजर ICC के अगले कदम और इस विवाद के समाधान पर टिकी हुई है।

ग्रुप C में बांग्लादेश का तय शेड्यूल

  • 9 फरवरी 2026: बांग्लादेश vs इटली, सुबह 11 बजे, कोलकाता
  • 14 फरवरी 2026: बांग्लादेश vs इंग्लैंड, दोपहर 3 बजे, कोलकाता
  • 17 फरवरी 2026: बांग्लादेश vs नेपाल, शाम 7 बजे, मुंबई

भारत में खेलने से इनकार की वजह

हाल के दिनों में भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में उस वक्त तल्खी आई जब बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें सामने आईं। इसका असर क्रिकेट संबंधों पर भी पड़ा। इसके बाद मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए बाहर कर दिया, जबकि बांग्लादेश ने भी आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगा दिया। इन्हीं घटनाओं के बाद बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग तेज कर दी, जिसे ICC ने मानने से इनकार कर दिया।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान