थैमसिन न्यूटन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

न्यूजीलैंड को लगा झटका! स्टार खिलाड़ी ने अचानक कहा क्रिकेट को अलविदा, 14 साल के करियर का हुआ अंत

Thamsyn Newton Retirement: थैमसिन न्यूटन किवी टीम की हौनहार खिलाड़ियों में से एक थीं। वो टीम के लिए टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करती थीं। इसके अलावा उन्होंने मिडियम फास्ट गेंदबाजी में अपना जौहर दिखाया है।

संजय सिंह बिष्ट

New Zealand Women's Cricket Team: न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, महिला टीम की स्टार हरफनमौला खिलाड़ी थेमसिन न्यूटन ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। बता दें कि वो बीते चार साल के दौरान नेशनल टीम में जगह नहीं बना पाई थी। जिसके कारण अंतत: उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। इस खबर के बाद कई लोग हैरान नजर आ रहे हैं।

न्यूजीलैंड टीम के हवाले से ये बड़ी खबर है। गौरतलब है कि थैमसिन न्यूटन साल 2016 टी20 विश्वकप और 2017 वनडे विश्वकप में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा थीं। अब उन्होंने रिटायरमेंट लेकर लगभग अपने 14 साल के लंबे क्रिकेट करियर पर ब्रेक लगा दिया है। एक वक्त वो न्यूलीलैंड महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हुआ करती थीं।

साल 2015 में किया था न्यूलीलैंड की नेशनल टीम के लिए टी20 डेब्यू

थैमसिन न्यूटन किवी टीम की हौनहार खिलाड़ियों में से एक थीं। वो टीम के लिए टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करती थीं। इसके अलावा उन्होंने मिडियम फास्ट गेंदबाजी में अपना जौहर दिखाया है। अगर बात करें उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू की तो उन्होंने साल 2015 में किवी टीम के लिए डेब्यू किया था। वहीं, अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साल 2021 में खेला था। थैमसिन न्यूटन ने न्यूलीलैंड के लिए कुल 15 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 9 बल्लेबाजी को अपना शिकार बनाया है। वहीं, 22 रन बनाए हैं।

10 वनडे मुकाबलों में देश के लिए प्रतिभाग

थैमसिन न्यूटन ने न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के लिए कुल 10 वनडे मुकाबले खेले हैं। उन्होंने साल 2016 के दौरान न्यूजीलैंड महिला टीम के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने इसके बाद पाकिस्तान के साथ वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था। इस दौरान न्यूटन ने पांच विकेट हॉल का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

वहीं, उन्होंने मुकाबले में बल्ले से भी 19 रन का योगदान दिया था। ये ही कारण था कि वो पाकिस्तान के साथ अहम मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच के लिए चुनी गई थीं। थैमसिन ने वनडे के 10 मुकाबलों में 11 विकेट लेने के साथ-साथ 57 रन बनाए हैं। वो अपने क्रिकेट करियर में खराब फॉर्म के कारण किवी टीम से अंदर-बाहर होती रही।

हांलाकि नेशनल टीम के लिए थैमसिन का करियर ज्यादा लंबा न रहा हो, लेकिन उन्होंने घरेलू सर्टिक में अपना खूब जलावा बिखेरा है। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने साल 2011-12 से शुरुआत की है। इस दौरान उन्होंने वेलिंगटन से साथ चार बार सुपर स्मैश का खिताब जीता है। वहीं, बीबीएल 2017-18 में वो पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेली थी।

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी