टेम्बा बावुमा (सौजन्य: सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

आयरलैंड के खिलाफ तीसरा ODI नहीं खेलेंग टेम्बा बावुमा, ये खिलाड़ी हुआ टीम में शामिल

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा बाएं कोहनी में चोट की वजह से अब आयरलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच नहीं खेलेंगे। उनकी जगह अब रासी वैन डेर डुसेन आयरलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में कप्तानी करने वाले हैं, जबकि बावुमा की जगह टीम में रीजा हेंड्रिक्स को शामिल किया गया है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीका को तगड़ा झटका लगा है। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा बाएं कोहनी में चोट की वजह से अब तीसरा वनडे मैच नहीं खेलेंगे। उनकी जगह अब रासी वैन डेर डुसेन आयरलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में कप्तानी करने वाले हैं, जबकि बावुमा की जगह टीम में रीजा हेंड्रिक्स को शामिल किया गया है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बावुमा की जगह रीजा हेंड्रिक्स को शामिल करने का ऐलान किया है। आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 2-0 से अजेय बढ़त बना कर रखा है, ऐसे में सोमवार को खेले जाने वाला तीसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका के लिए इतना अहम नहीं हैं।

34 साल के कप्तान बावुमा को शुक्रवार को दूसरे वनडे के दौरान दक्षिण अफ्रीका की पारी के 12वें ओवर में नॉन-स्ट्राइकर एंड पर ग्राउंडिंग करते समय कोहनी में चोट लगी थी। चोट की वजह से वह दूसरी पारी में फील्डिंग भी नहीं कर पाए थे। जिसके बाद सीएसए ने जानकारी दी है कि बावुमा मंगलवार को टीम के बाकी सदस्यों के साथ स्वदेश लौटेंगे, जहां उनकी चोट की गंभीरता के बारे में सही जानकारी हासिल हो पाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि बावुमा को उसी कोहनी में चोट लगी है, जो 2022 में दक्षिण अफ्रीका के भारत के टी20 दौरे के दौरान लगी थी। ऐसे में उनकी यह चोट गंभीर हो सकती है। इसलिए बोर्ड ने उनकी चोट की गंभीरता समझते हुए उन्हें आराम देने का निर्णय लिया है।

वहीं आयरलैंड के खिलाफ खेलने के बाद साउथ अफ्रीका को बांग्लादेश के दो मैचों के टेस्ट सीरीज भी खेलना है। ऐसे में इस चोट के कारण बावुमा का इस सीरीज में खेलना अब संदिग्ध जनर आ रहा है। इस सीरीज की शुरुआत 21 अक्टूबर को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होना है। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा