भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वेस्टइंडीज सीरीज खत्म, अब टीम इंडिया का अगला प्लॉन क्या है? ये है भारत का पूरा शेड्यूल

Indian Cricket Team Schedule: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का समापन हो चुका है। इस सीरीज में भारत ने कैरेबियाई टीम को 2-0 से शिकस्त दी।

संजय सिंह बिष्ट

Indian Cricket Team: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज का समापन हो चुका है। यह दो मुकाबलों की सीरीज थी, जो बेहद कम समय में समाप्त हो गई। टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया। भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने लाजवाब प्रदर्शन किया, जिससे टीम को लगातार जीत हासिल हुई। अब जब यह सीरीज खत्म हो चुकी है, तो फैंस के मन में यही सवाल है कि टीम इंडिया आगे कब और किसके खिलाफ मैदान पर उतरने वाली है।

अब ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का रुख करेगी। जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर को टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी। इस दौरे में तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने इसके लिए पहले ही भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। वनडे सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमशः 23 और 25 अक्टूबर को होगा। इन मुकाबलों के बाद दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज में भिड़ेंगी, जिसकी शुरुआत अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में होगी।

साउथ अफ्रीका सीरीज से होगी टेस्ट क्रिकेट में वापसी

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारतीय टीम का अगला पड़ाव साउथ अफ्रीका होगा। नवंबर महीने में साउथ अफ्रीका की टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाने वाले मुकाबले होंगे। पहला टेस्ट 14 से 18 नवंबर तक कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में शुरू होगा।

लगातार व्यस्त रहेगा भारत का क्रिकेट कैलेंडर

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आने वाले महीने काफी व्यस्त रहने वाले हैं। तीनों फॉर्मेट में लगातार सीरीज होने से खिलाड़ियों पर कार्यभार बढ़ेगा। जो खिलाड़ी सभी फॉर्मेट में खेलते हैं, उनके लिए आराम का समय बेहद सीमित रहेगा। हालांकि बीसीसीआई समय-समय पर खिलाड़ियों की फिटनेस और रोटेशन पॉलिसी पर ध्यान देती रही है।

टीम प्रबंधन की नजर अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली और रोहित शर्मा की फॉर्म और फिटनेस पर रहेगी। वहीं, युवा खिलाड़ियों के लिए यह अवसर खुद को साबित करने का होगा। भारत के लिए आने वाले महीने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों प्रारूप बेहद चुनौतीपूर्ण और निर्णायक साबित होने वाले हैं।

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में