File Photo 
क्रिकेट

Team India ने लगाई जीत की Hat-trick, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में नई मिसाल कायम, जानिए कब जीते इससे पहले लगातार 2 मुकाबले

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच ताज़ा सीरीज के पहले मैच में (IND vs SA 1st T20I Match, 2022) भारत ने जीत दर्ज़ की। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत ने 8 विकेट से तिरंगा लहराया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत की हैट्रिक ठोकी। इतिहास गवाह है कि बीते 16 साल में पहली बार यह मिसाल कायम हुई है।

गौरतलब है कि साऊथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने पहला T20I Match साल 2006 में खेला था। तब से लेकर अब तक पहली बार ऐसा हुआ है, जब टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ (IND vs SA T20I Match) लगातार 3 मुकाबले जीते हैं। दोनों देशों के बीच खेले गए 20 मैचों के नतीजे आए।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला T20I मैच 1 दिसंबर 2006 को जोहानसबर्ग में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 6 विकेट से तिरंगा लहराया था। दूसरा T20I मुक़ाबला 20 सितंबर 2007 को खेला गया था। इस मैच में भी भारत की जीत हुई थी। लेकिन, तीसरे मैच में साऊथ अफ्रीका की टीम बाज़ी मार ले गई। यानी दो जीत के बाद तीसरा मैच कभी भी टीम इंडिया नहीं जीत पाई थी। लेकिन, तिरुवनंतपुरम में खेले गए मैच की जीत साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए बीते मैचों में लगातार तीसरी जीत है।

आपको याद दिला दें कि इसी साल 14 जून को विशाखापट्नम और 17 जून को राजकोट में खेले गए T20I मैचों में भारत ने साउथ अफ्रीका को लगातार दो मैचों में हराया था। उसके बाद एक बार फिर भारत के दौरे पर आई साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ 28 सितंबर को भारत ने तीसरी जीत हासिल की, यानी साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाई।

भारत में सात फेरे और विदेश जाकर तलाक... अब नहीं चलेगी ये चालाकी, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा