जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज (फोटो- @BCCI) 
क्रिकेट

IND vs ENG: गिल की सेना मैनचेस्टर में उतरी, लॉर्ड्स की हार का बदला लेने को तैयार

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाला है। इसके लिए टीम इंडिया यहां पर पहुंच चुकी है।

संजय सिंह बिष्ट

Team India reached Manchester: लॉर्ड्स में इंग्लैंड टीम से मिली हार के बाद टीम इंडिया की नजर पांच मुकाबलों की सीरीज के चौथे मैच को अपने नाम करने पर होगी। ये मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्ट के लोकप्रिय मैदान ओल्ड ट्रैफर्ड पर खेला जाएगा। लॉर्ड्स में टीम इंडिया को इंग्लैंड ने 22 रन के अंतर से शिकस्त दी। ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा, लेकिन अंत में इंग्लिश टीम इसे अपने नाम करने में कामयाब हो गई।

लीड्स में मिली करीबी हार के पीछे का कारण टीम इंडिया के द्वारा की गई कुछ गलतियां भी रही। अब शुभमन सेना मैनचेस्टर में लॉर्ड्स की गलतियों को नहीं दोहराना चाहेगी। फिलहाल भारतीय टीम मैनचेस्टर में 23 जुलाई से होने वाले मुकाबले के लिए यहां पहुंच चुकी है। इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दी।

मैनचेस्टर पहुंची टीम इंडिया

सीरीज के चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया ने मैनचेस्टर की धरती पर कदम रख दिया है। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने दी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से भारतीय खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें साझा की। बोर्ड के द्वारा इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अगले मुकाबले के लिए मैनचेस्टर में पहुंच चुके हैं। इस दौरान कुछ खिलाड़ी गंभीर नजर आए, तो कुछ खिलाडियों के चेहरे पर काफी मुस्कुराहट थी।

मैनचेस्टर में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

मैनचेस्टर में टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। अब तक टीम ने इस मैदान पर कुल 9 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उसे 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 5 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। कुल मिलाकर यहां पर टीम का जीत प्रतिशत शून्य है। ऐसे में शुममन सेना यहां पर अपने इतिहास की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी।

लेना होगा लॉर्ड्स टेस्ट का बदला

भारतीय टीम लॉर्ड्स में जीत के काफी करीब थी। दूसरी पारी में टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ 193 रनों की जरूरत थी। लेकिन उस दौरान टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर प्लॉप साबित हुआ। फिर भी रवींद्र जडेजा ने अंत तक जीत की उम्मीदों को बरकरार रखा, लेकिन अंत में मोहम्मद सिराज का विकेट गिरने के कारण टीम इंडिया को 22 रन से हार का सामना करना पड़ा।

अब टीम इंडिया को सीरीज में बने रहने के लिए इंग्लैंड से लॉर्ड्स टेस्ट की हार का बदला लेना होगा। यदि वो चौथा टेस्ट मुकाबला जीत जाती है तो फिर सीरीज 2-2 की बराबरी पर खड़ी हो जाएगी। ऐसे में शुभमन एंड कंपनी की कोशिश इसी बात पर रहने वाली है।

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान