बेन स्टोक्स और शुभमन गिल (फोटो- @BCCI) 
क्रिकेट

IND vs ENG: नई टीम, नया कप्तान और नई उम्मीद से साथ हेडिंग्ले में उतरी 'शुभमन की सेना', करुण नायर की वापसी, साई सुदर्शन का डेब्यू

इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में युवा टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ अपनी नई प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर चुकी है। इस दौरान करुण नायर की 8 साल के बाद वापसी हो रही है। वहीं, साई सुदर्शन ने टेस्ट डेब्यू किया है।

संजय सिंह बिष्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले, लीड्स टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से खेला जा रहा है। इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी। टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने ओपनिंग की।

दूसरी तरफ साई सुदर्शन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया। इसके अलावा करुण नायर की टीम इंडिया में आठ साल के बाद वापसी हुई है। वहीं, प्लेइंग इलेवन में शार्दुल ठाकुर ने भी जगह बनाई है। आईपीएल 2025 में अपनी धारधार गेंदबाजी से सबको प्रभावित करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा भी इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए हैं।

8 साल बाद करुण नायर की वापसी

करुण नायर ने हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में करीब 8 साल के बाद वापसी की है। इससे पहले उन्होंने साल 2017 में भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। इसके बाद से वो टीम से बाहर चल रहे थे। ऐसे में वो लगातार टीम इंडिया में वापसी के लिए मेहनत कर रहे थे। फिर साल 2024 में घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा दिया। जिसका परिणाम करुण को इंग्लैंड सीरीज के दौरान मिला। अब करुण नायर इस मौके का भरपूर फायदा उठाना चाहेंगे। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट मैच में करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। अब देखना होगा वो इस फॉर्म को जारी रख पाते हैं या नहीं।

साई सुदर्शन का डेब्यू

साई सुदर्शन पिछले कुछ समय से शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वो आईपीएल 2025 में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। वहीं, घरेलू क्रिकेट में उन्होंने शानदार अंदाज में रन बनाए हैं। पूर्व दिग्गजों ने कई बार कहा है कि सुदर्शन के पास टेस्ट क्रिकेट खेलने के गुण हैं। यही कारण है कि उन्होंने इस मैच में अपने टेस्ट डेब्यू किया। माना जा रहा है कि हेडिंग्ले टेस्ट में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे। LIVE IND vs ENG 1st Test Day 1 live: पहले टेस्ट के लाइव अपडेट के लिए यहां क्लिक करें।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला