टीम इंडिया और दिनेश कार्तिक (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'डाबरमैन कुत्ते की तरह है टीम इंडिया...', भारत के हारते ही कार्तिक ने काटा बवाल

टीम इंडिया को पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद ही टीम इंडिया की तुलना डाबरमैन कुत्ते से की गई है। आइए जानते है कि आखिर पूरा मुद्दा क्या है?

संजय सिंह बिष्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा चुका है। इस दौरान इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। चौथी पारी में इंग्लैंड ने 371 रन का स्कोर हासिल कर इतिहास रच दिया। इस दौरान बेन डकेट ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। ये ही कारण रहा कि पांचवे दिन इंग्लिश टीम 350 के स्कोर को आसानी से हासिल करने में कामयाब हो पाई।

इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 170 गेंदों का सामना करते हुए 149 रन बनाए। इसके अलावा जैक क्रॉली ने 65 रन बनाए। डकेट और क्रॉली के बीच पहले विकेट के लिए 188 रन की मैच जीताऊ साझेदारी हुई।

लीड्स टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया की तुलना डाबरमैन से की गई। सभी लोगों का इस बात का पता तब चला जब स्काई स्पोर्टस में दिनेश कार्तिक ने इस बारे में बताया। अब सबसे बड़ा सवाल खड़ा ये हो रहा है कि टीम इंडिया की तुलना किसी कुत्ते से क्यों की गई?

टीम इंडिया की तुलना डाबरमैन कुत्ते से हुई?

दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड के ब्रॉडकास्टर चैनल स्काई स्पोर्ट्स पर दिनेश कार्तिक ने इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम की डाबरमैन कुत्ते से कब और किसने तुलना की। दिनेश कार्तिक ने कहा कि उन्होंने ट्विटर पर कहीं लिखा देखा, जिसमें कहा गया था कि टीम इंडिया की बैटिंग डाबरमैन कुत्ते की तरह है, जिसका सिर तो अच्छा है, बीच हिस्सा भी ठीकठाक है, लेकिन उसकी पूंछ नहीं है। ये BCCI का खेल है बाबा… विराट कोहली के रिटायरमेंट पर सौरव गांगुली ने फोड़ा बम

लीड्स में हार का हुआ बड़ा नुकसान

लीड्स में हार के बाद टीम इंडिया को डब्ल्यूटीसी 2025-27 के हवाले से तगड़ा झटका लगा है। ये सीरीज WTC 2025-27 के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में टीम इंडिया ने हार के साथ शुरुआत की है। जिस कारण उसे प्वाइंट टेबल में नुकसान हुआ है। टीम इंडिया ने यहां पर सीधे तौर पर चौथे स्थान से आगाज किया है। इस वक्त भारत के हिस्स में 0 पाइंट्स और 0 PTC हैं। ऐसे में टीम इंडिया बांग्लादेश और श्रीलंका से भी नीचे आ चुकी है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला