टीम इंडिया (सौजन्यः बीसीसीआई एक्स) 
क्रिकेट

बहुत कठिन है डगर पनघट की...न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में मिली हार, WTC फाइनल में टीम इंडिया का पहुंचना हुआ दुश्वार!

न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से मात देकर टीम इंडिया को टेंशन में डाल दिया है। भारत की हार से WTC के पॉइंट्स टेबल में भी बदलाव देखने मिले हैं, जिसमें भारत को बड़ा नुकसान हुआ है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: तीन टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। भारत को यह हार काफी महंगी पड़ने वाली है। भारत को इस हार से काफी नुकसान होने वाला है। खासकर इसका असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में देखने मिलने वाला है।

न्यूजीलैंड ने भारत ने शानदार खेल दिखाया। कीवी टीम ने भारत को 8 विकेट से मात देकर टीम इंडिया को टेंशन में डाल दिया है। WTC के तहत खेले जा रही इस टेस्ट सीरीज में भारत की हार टीम को मुश्किल में डाल सकती है। जिस तरह से न्यूजीलैंड को भारत को हराकर बड़ा फायदा हुआ है, उसी तरह टीम इंडिया को बड़ा नुकसान हुआ है।

न्यूजीलैंड को हुआ बड़ा फायदा

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में 8 विकेट से जीत हासिल कर न्यूजीलैंड टीम को WTC की अंक तालिका में बड़ा फायदा हुआ है। टीम के अब 44.44 पीसीटी हो गए हैं। कीवी टीम अब चौथे स्थान पर आ गई है। न्यूजीलैंड की इस जीत से इंग्लैंड को भी नुकसान हुआ है। इंग्लैंड अब पांचवें स्थान पर आ गया है।

भारत को हुआ नुकसान

न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली करारी हार की वजह से टीम इंडिया को काफी नुकसान झेलने मिला है। हालांकि, टीम इंडिया अभी भी WTC की अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है, लेकिन पीसीटी अंक कम हो गए हैं। मैच से पहले भारत के 74.24 पीसीटी अंक थे, लेकिन मुकाबले में मिली हार के बाद टीम के अब केवल 68.06 अंक रह गए हैं।

WTC फाइनल में पहुंचने की राह नहीं आसान

भारतीय क्रिकेट टीम को अब WTC फाइनल में पहुंचने के लिए और भी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। टीम इंडिया के अब 7 मुकाबले बचे हैं, जिसमें से भारत को कम से कम 4 मैच जीतने ही होगा। साथ ही एक ड्रॉ करना होगा, तभी भारत WTC के फाइनल में एंट्री कर पाएगा।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

निजामाबाद में खौफनाक वारदात, दो मासूमों को मौसी के घर छोड़ा, फिर दंपती ने दी जान

हर सवाल का जवाब देंगे, अमित शाह ने विपक्ष को दी संसद में चर्चा की चुनौती, राहुल गांधी बोले- कोई दिलचस्पी नहीं

मेसी के केरल दौरे के विवाद में आया नया नाम, आखिर कौन हैं अमीरा आयशा बेगम? ईमेल में क्यों थी उनकी कॉपी?

शाह का लेक्चर नहीं सुनना... छात्रों पर एक्शन से गुस्से में विपक्ष, राहुल गांधी के 3 तीखे सवालों से गरमाई संसद