तनुजा कंवर (सौजन्यः ICC एक्स) 
क्रिकेट

विमेंस एशिया कप 2024: तनुजा कंवर ने किया डेब्यू, श्रेयंका पाटिल की जगह हुईं टीम में शामिल

भारतीय ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल के बाएं हाथ में फ्रैक्चर होने की वजह से विमेंस एशिया कप 2024 से बाहर हो गई हैं। जिसके बाद तनुजा कंवर ने भारत के लिए UAE के खिलाफ डेब्यू किया है। वह भारत की प्लेइंग इलेवन में रेणुका सिंह ठाकुर की जगह आई हैं।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: एशिया कप में आज भारत का सामना संयुक्त अरब अमीरात से है, UAE ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल की जगह टीम में शामिल हुई तनुजा कंवर ने डेब्यू किया है। वह भारत की प्लेइंग इलेवन में रेणुका सिंह ठाकुर की जगह आई हैं।

ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल बाएं हाथ में चोट की वजह से विमेंस एशिया कप 2024 से बाहर हो गई हैं। शनिवार को एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि 21 साल की भारतीय ऑफ स्पिनर के बाएं हाथ की चौथी उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। जिसके बाद उनकी जगह 21 वर्षीय स्पिनर की जगह तनुजा कंवर को टीम में शामिल किया गया है। जिन्होंने आज UAE के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया है।

तनुजा विमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स के लिए खेलती हैं, जबकि डोमेस्टिक क्रिकेट में वह रेलवे के लिए खेलती हैं। ऐसे में वह विमेंस एशिया कप 2024 में भारत के लिए क्या कमाल दिखाती हैं, यह देखने लायक होगा।

श्रेयंका ने शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ 3.2 ओवर गेंदबाजी की थी, जहां उन्होंने 14 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं उन्हें बल्लेबाजी करने की जरूरत ही नहीं पड़ी और भारत ने 14.2 ओवर में ही सात विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली थी। श्रेयांका ने भारत के लिए 3 वनडे में 5 विकेट और 12 टी-20 में 16 विकेट लिए।

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह और तनुजा कंवर।

संयुक्त अरब अमीरात महिला (प्लेइंग इलेवन): ईशा रोहित ओज़ा (कप्तान), तीर्था सतीश (विकेट कीपर), रिनिता राजिथ, समायरा धरनीधरका, कविशा एगोडेज, ख़ुशी शर्मा, हीना होतचंदानी, वैष्णव महेश, रितिका राजिथ, लावण्या केनी और इंधुजा नंदकुमार।

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल