क्रिकेट

T20 World Cup Semifinal यदि बारिश ने कराया रद्द, तो जानिए कौन सी दो टीमें पहुंचेंगी Final Match में

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

ऑस्ट्रेलिया की मेज़बानी में T20 World Cup, 2022 का ताज़ा सीज़न अब चरम पर पहुंच चुका है। फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को मेलबर्न में निर्धारित किया गया है। और, उस मुकाबले की भिड़ंत के लिए दो टीम चुनकर आएंगे सेमीफाइनल मैचों से, जो 9 और 10 नवंबर को खेला जाने वाला है। पहला सेमीफाइनल 9 नवंबर को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (Pakistan vs New Zealand T20 World Cup Semifinal, 2022) के बीच सिडनी के मैदान में खेला जाएगा, और दूसरा सेमीफाइनल 10 नवंबर को भारत और इंग्लैंड के बीच (India vs England T20 World Cup Semifinal, 2022) एडिलेड में होगा।

दुनिया भर में फैले करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों की चाहत होगी कि सेमीफाइनल मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान जीत, और उसके बाद दुनिया की सबसे लोकप्रिय भिड़ंत फाइनल मुकाबले में देखने का मौका मिले। लेकिन, यदि इन मैचों में बारिश ने गुड़ गोबर कर दिया, तो आइए जानें फाइनल मुकाबले में किन दो टीमों के बीच भिड़ंत होगी।

बारिश ने कराया मैच रद्द, तो ये 2 टीम खेलेगी फाइनल

यदि बारिश की वजह से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (Pakistan vs New Zealand T20 World Cup Semifinal, 2022) और भारत बनाम इंग्लैंड (India vs England T20 World Cup Semifinal, 2022) मैच नहीं हो पाया, तो रिजर्व डे के तौर पर दूसरे दिन मैच पूरा किया जाएगा। अगर, वहीं, सेमीफाइनल मैच में दोनों पारियों में कम से कम 10 ओवर तक खेल होता है, तभी इन मैचों के रिजल्ट्स डकवर्थ-लुईस के नियम के आधार पर किया जाएगा। और अगर, दोनों दिन बारिश के कारण 10-10 ओवर का भी खेल नहीं खेला जा सका, तो Super-12 स्टेज में टॉप की दो टीमें फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी। ऐसा हुआ, तो भारत और न्यूजीलैंड सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।

यानी, दोनों सेमीफाइनल मुकाबले में बारिश ने गुड़ गोबर किया और दोनों रिजर्व डे के दिन बारिश हुई, तो अपने-अपने ग्रुप में नंबर वन पोजिशन पर रहने वाली टीम भारत और न्यूजीलैंड फाइनल में जाएंगी।

फाइनल में बारिश ने किया खेल ख़राब तो क्या होगा

यदि, फाइनल (ICC T20 WORLD CUP FINAL MATCH, 2022) मैच भी बारिश के कारण धुल गया,  तो फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों को ज्वाइंटली विनर घोषित कर दिया जाएगा।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी