-विनय कुमार
ICC Men's T20 World Cup अब अपने चरम पर है। 13 नवंबर को फाइनल मैच निर्धारित है। अगर बारिश नहीं हुई, तो इस दिन बनाए वर्ल्ड चैंपियन का आगमन हो जाएगा। अबकी T20 World Cup के ताज़ा सीज़न में कई हैरतंगेज तस्वीरें सामने आईं।
जिम्बाब्वे, नीदरलैंड और स्कॉटलैंड ने बड़ी टीमों को हराकर उनको अपनी ताकत का एहसास करा दिया। पहले ग्रुप स्टेज में स्कॉटलैंड ने वेस्ट इंडीज को हरा दिया और उनका Super-12 में खेलने का ख़्वाब टूट गया। फिर, पाकिस्तान को Super-12 में जिम्बाब्वे ने हराकर (Pakistan vs Zimbabwe T20 World Cup Super-12, 2022) टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। इसके बाद साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड ने धूल चटाई और साउथ अफ्रीका का सेमीफाइनल में पहुंचने की हर उम्मीद पर पानी फेर दिया।
गौरतलब है कि, ICC T20 World Cup, 2022 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने क्वालीफाई किया है।
इस ताज़ा सीज़न के बाद ICC T20 World Cup, 2024 वेस्ट इंडीज और USA में आयोजित होना है। जिसके लिए इसी वर्ल्ड कप में 12 टीमों ने सीधे तौर पर क्वालीफाई कर लिया है। आपको बता दें कि मेज़बानी की वजह से ICC T20 WORLD CUP, 2024 में वेस्ट इंडीज और USA सीधे तौर पर सुपर-12 में एंट्री मिलेगी। गौरतलब है कि अबकी जारी टूर्नामेंट के Super-12 में ये दोनों ही टीमें नहीं थीं। लेकिन, होस्ट देश होने की वजह से इन दोनों देशों को सीधी एंट्री मिलेगी।
आपको बता दें कि ICC T20 World Cup, 2022 के Super-12 स्टेज में 8 देशों ने क्वालीफाई किया था। वे सभी देश 2024 T20 World Cup के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं, जिनमें इस ताज़ा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले देश न्यूजीलैंड, भारत, इंग्लैंड और पाकिस्तान को T20 WORLD CUP, 2024 में सीधे एंट्री मिली है। ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स को भी सीधे एंट्री मिली है।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया में चल रहे ताज़ा टूर्नामेंट में ग्रुप-2 में साउथ अफ्रीका को हराकर नीदरलैंड ने Super-12 की टॉप 4 टीम में से एक रही। इसके अलावा 2 अन्य टीमें बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं।
अगले T20 World Cup, 2024 में कुल 20 टीमें मैदान में होंगी। 12 देशों ने क्वालीफाई कर लिया है। बाकी बचे 8 देशों का चुनाव एशिया, अफ्रीका और यूरोप में क्वालीफायर्स के जरिए होगा।