सूर्यकुमार, तिलक वर्मा (Image- Social Media) 
क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार की 'गंभीर' चिंता खत्म, फार्म में लौटा टीम इंडिया का 'धुरंधर'

Tilak Varma: तिलक वर्मा की फिटनेस को लेकर प्रबंधन और फैंस को बहुत ज्यादा चिंता थी, लेकिन सोमवार को विश्व कप वॉर्म-अप मैच में अपनी बल्लेबाजी से फिटनेस साबित किया।

अर्पित शुक्ला

T20 World Cup 2026: कुछ दिनों में शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप 2026 से पहले टीम इंडिया एक-एक कर सभी जरूरी तैयारियों को पूरा करती नजर आ रही है। इसी क्रम में टीम के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है। हाल ही में सर्जरी से गुजरने वाले सूर्यकुमार यादव के भरोसेमंद बल्लेबाज और मिडिल ऑर्डर की अहम कड़ी तिलक वर्मा ने फिटनेस और मैच फिटनेस टेस्ट में दस में से दस अंक हासिल किए हैं।

सोमवार को पेट के निचले हिस्से की सर्जरी के बाद तिलक वर्मा ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की और सभी मानकों पर खरे उतरे। इससे भारतीय टीम प्रबंधन ने निश्चित तौर पर राहत की सांस ली होगी। तिलक वर्मा और अन्य आईपीएल सितारों से सजी भारत ‘ए’ टीम ने हाई-स्कोरिंग अभ्यास मैच में अमेरिका को 38 रन से हराया।

तिलक वर्मा ने दिखाई जबरदस्त फॉर्म

यह अभ्यास मैच तिलक वर्मा के लिए बेहद अहम था, क्योंकि उन्हें तीन चीजें साबित करनी थीं—फिटनेस, मैच फिटनेस और फॉर्म। तिलक ने तीनों मोर्चों पर खुद को साबित किया। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 24 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 38 रन बनाए, जिससे कप्तान सूर्यकुमार यादव की चिंताएं काफी हद तक दूर हो गईं। फील्डिंग में भी तिलक शानदार नजर आए। उन्होंने पीछे की ओर दौड़ते हुए साईतेजा मुक्कमल्ला का बेहतरीन कैच पकड़ा। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी करते हुए एक विकेट लिया और एक और कैच भी अपने नाम किया। कुल मिलाकर तिलक ने फिटनेस टेस्ट को बेहतरीन अंदाज में पास किया।

नारायण जगदीशन का दमदार शतक

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ‘ए’ के बल्लेबाजों ने सीनियर टीम की रणनीति के अनुसार आक्रामक रुख अपनाया। तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीशन ने 55 गेंदों में 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से शानदार 104 रन बनाए। उनकी पारी के दम पर भारत ‘ए’ ने तीन विकेट पर 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में अमेरिका की टीम ने सपाट पिच पर अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन वह 200 रन तक ही पहुंच सकी। संजय कृष्णमूर्ति ने 18 गेंदों में 41 रन की तेज पारी खेली। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर के औपचारिक रूप से बाहर होने की स्थिति में उनकी जगह के दावेदार लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने तीन विकेट लेकर अपना दावा मजबूत कर लिया।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, कांग्रेस ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे