चेन्नई का चेपॉक मैदान (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs ZIM: वर्ल्ड कप में बदल रहा है चेपाक की पिच का मिजाज, तो बल्लेबाज या फिर गेंदबाज, कौन रहेगा हावी?

India vs Zimbabwe Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs ZIM Match Pitch Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की सुपर-8 यात्रा उम्मीदों के अनुरूप शुरू नहीं हो सकी। 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत को 76 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी। इस बड़ी हार ने सेमीफाइनल की राह कठिन बना दी है।

अब भारतीय टीम के लिए आगे का रास्ता साफ है, उन्हें अपने बाकी दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजे पर भी भारत की नजरें टिकी रहेंगी, क्योंकि वही उनके अंतिम चार में पहुंचने की तस्वीर तय कर सकता है। भारत का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो जैसा साबित हो सकता है।

चेपॉक की बदली हुई पिच का मिजाज

चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम लंबे समय तक स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता रहा है। यहां की धीमी पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाने में संघर्ष करना पड़ता था। हालांकि आईपीएल 2025 के बाद मैदान और पिच में सुधार के लिए व्यापक काम किया गया, जिसका असर अब साफ दिख रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक यहां छह मुकाबले खेले जा चुके हैं और ज्यादातर मैचों में बल्लेबाजों का दबदबा नजर आया है। स्पिन और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए विकेट निकालना आसान नहीं रहा।

पहली पारी का औसत स्कोर 180 से 200 रन के बीच रहा है, जिससे साफ है कि यह पिच अब हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जानी जा रही है। ऐसे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 200 या उससे अधिक का लक्ष्य खड़ा करने की कोशिश कर सकती है। मौसम की बात करें तो मैच के दिन आसमान साफ रहने की संभावना है और तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जो खिलाड़ियों के लिए अनुकूल हालात माने जा सकते हैं।

चेन्नई में भारत का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने चेन्नई के इस मैदान पर अब तक तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इनमें से दो में भारत को जीत मिली है, जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा। यहां भारत ने अपना पिछला टी20 मुकाबला 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उस मैच में भारत को 165 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने चार गेंद शेष रहते हुए दो विकेट से हासिल कर लिया। उस जीत में तिलक वर्मा ने अहम भूमिका निभाते हुए नाबाद 72 रन बनाए थे।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव