कॉर्बिन बॉश के 1 ओवर में फिन एडन ने ठोके 22 रन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

6, 4, 4, 4, 4..! फिन एलन ने कॉर्बिन बॉश की उधेड़ी बखिया, एक ओवर में कूट डाले 22 रन, बने न्यूजीलैंड के शतकवीर

SA vs NZ: सेमीफाइनल में फिन एलेन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तूफानी पारी खेली। कॉर्बिन बॉश के एक ओवर में 22 रन ठोककर उन्होंने मैच का रुख पूरी तरह न्यूजीलैंड के पक्ष में मोड़ दिया।

संजय सिंह बिष्ट

Finn Allen 22 Runs in one Over: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों पर जोरदार हमला बोला। 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम को फिन एलेन और टिम सीफर्ट ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावरप्ले में ही मैच का रुख अपने पक्ष में मोड़ दिया और अफ्रीकी आक्रमण को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

छठे ओवर में मैच पलटा

न्यूजीलैंड की पारी का सबसे निर्णायक क्षण छठा ओवर रहा, जब फिन एलेन ने कॉर्बिन बॉश को निशाने पर लिया। इस ओवर में कुल 22 रन बने और यहीं से मुकाबला लगभग एकतरफा हो गया। पहली गेंद (छक्का): बॉश की शॉर्ट लेंथ गेंद पर एलेन ने बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से जोरदार प्रहार किया और गेंद सीधे बाउंड्री के पार पहुंची। दूसरी गेंद (चौका): एक और छोटी गेंद को पुल करते हुए एलेन ने लॉन्ग-ऑन की दिशा में चार रन बटोरे। कगिसो रबाडा की कोशिश भी बेकार रही। तीसरी गेंद (चौका): बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन के ऊपर से निकल गई। चौथी गेंद (चौका): यॉर्कर की कोशिश ‘स्लॉट’ में बदल गई और एलेन ने उसे सीधा बाउंड्री के पार भेज दिया। पांचवीं गेंद (चौका): लगातार चौथी बाउंड्री के साथ बॉश पर दबाव चरम पर पहुंच गया। छठी गेंद (डॉट): आखिरी गेंद पर रन नहीं बना, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था।

एलेन का तूफानी शतक

इस ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम का आत्मविश्वास पूरी तरह डगमगाता नजर आया। कमेंट्री बॉक्स से भी यही कहा गया कि प्रोटियाज टीम मुकाबले से बाहर होती दिख रही है। फिन एलेन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद शतक जड़ दिया। उनकी पारी में चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिली।

साउथ अफ्रीका की करारी हार

न्यूजीलैंड ने 170 रन का लक्ष्य महज 12.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ कीवी टीम ने सेमीफाइनल में पूरी तरह दबदबा कायम किया। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका की टीम दबाव में बिखरती नजर आई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। फिन एलेन की विस्फोटक पारी इस मैच की सबसे बड़ी कहानी बन गई।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज