हैरी मानेंटी (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

नेपाल पर जीत के बाद इटली के कार्यवाहक कप्तान का बड़ा बयान, कहा- हमारा लक्ष्य हमेशा से वर्ल्ड कप में...

ICC Men's T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कप्तान हैरी मानेंटी ने इसे देश के लिए गर्व और बड़ा पल बताया।

उज्जवल सिन्हा

Italy Captain Harry Manenti: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर इतिहास रचा। इस जीत के बाद इटली के कार्यवाहक कप्तान हैरी मानेंटी ने कहा कि शीर्ष स्तर पर खेलना हमेशा से उनकी टीम का लक्ष्य रहा है और यह जीत देश के लिए ऐतिहासिक पल है।

मानेंटी ने मैच के बाद कहा, “यह असाधारण है। इसका सपना लंबे समय से इटली में कई लोगों ने देखा था। हमारा क्वालीफाई करना खास पल था, लेकिन इस स्तर पर खेलना हमेशा हमारा लक्ष्य रहा और हमने आज इसे साबित कर दिया।”

इटली की टीम इस मैच में अपने नियमित कप्तान वेन मैडसेन के बिना उतरी, जो कंधे की चोट के कारण बाहर हैं। मानेंटी ने कहा, “कप्तान वेन की कमी खल रही है और उम्मीद है कि वह जल्दी वापसी करेंगे। लेकिन टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमने समय पर विकेट लिए, जो स्कॉटलैंड के खिलाफ पिछले मैच में नहीं कर सके थे।”

नेपाल के कप्तान ने भी की इटली की तारीफ

नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने भी इटली की जीत की तारीफ की और कहा, “हमें प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। इटली की टीम ने बहुत अच्छा खेला और जीत की हकदार थी।” अब नेपाल के लिए आगे का रास्ता काफी मुश्किल हो गया है। अब शायद नेपाल की टीम टॉप-8 में जगह नहीं बना सके।

इटली की उम्मीदें जिंदा

इस जीत के साथ इटली ने ग्रुप-सी में अपने प्रदर्शन को मजबूत किया है और क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इटली ने अपने पिछले मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ 73 रन से हार का सामना किया था, जबकि नेपाल ने इंग्लैंड के विरुद्ध अपने पिछले मैच में 4 रन से करीबी हार झेली थी। इस जीत के साथ इटली की टीम ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि लगातार दूसरी हार के बाद नेपाल सबसे निचले पायदान पर है।

मुकाबले का हाल

इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम 123 रन ही बना सकी। इसके जवाब में इटली ने ‘मोस्का बंधुओं’ के बीच अटूट साझेदारी के साथ नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से यादगार जीत दर्ज की। जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने महज 12.4 ओवरों में 124 रन जोड़कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। जस्टिन मोस्का 44 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 60 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि एंथनी ने 32 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 छक्के और 3 चौके शामिल थे।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला