India vs England, 2nd Semi-Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 253 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
इसके साथ ही यह टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में सबसे बड़ा टोटल भी है। अब इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए 254 रन बनाने होंगे। यह टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में दूसरा अवसर है जब किसी टीम ने 200 से अधिक का स्कोर बनाया है। इससे पहले 2012 के सेमीफाइनल में कोलंबो में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 205/4 का विशाल स्कोर बनाया था।
वानखेड़े में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन की साझेदारी करते हुए भारत को 117 के स्कोर तक पहुंचाया।
ईशान 18 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सैमसन ने शिवम दुबे के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 43 रन जोड़कर टीम को 160 के स्कोर तक पहुंचाया। संजू सैमसन 42 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 11 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन और ईशान किशन ने रचा इतिहास, T20 World Cup के नॉकआउट में ऐसा करने वाले पहली भारतीय जोड़ी बनी
260/6 - SL vs KEN, जोहान्सबर्ग, 2007 256/4 - IND vs ZIM, चेन्नई, 2026 254/6 - WI vs ZIM, मुंबई WS, 2026 253/7 - IND vs ENG, मुंबई WS, 2026 SF 235/5 - IRE vs OMAN, कोलंबो SSC, 2026