इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने के बाद (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बल्ले ने उगली आग और रच दिया इतिहास, PAK के खिलाफ हैरी ब्रूक ने जड़ा तूफानी शतक, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने

ENG vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 45वें मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। उन्होंने सिर्फ 50 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

संजय सिंह बिष्ट

Harry Brook Historical Century against Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेलते हुए शतक जड़ा। ब्रूक ने महज 50 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की और 51 गेंदों पर 100 रन बनाकर आउट हुए। इस धमाकेदार पारी के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए। इससे पहले किसी भी टीम का कप्तान इस टूर्नामेंट में शतक नहीं लगा सका था। ब्रूक की इस पारी ने मैच का रुख बदल दिया और उन्हें कई बड़े रिकॉर्ड भी दिलाए।

हैरी ब्रूक ने की क्रिस गेल की बराबरी

ब्रूक का यह शतक टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक है। उन्होंने 50 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर क्रिस गेल की बराबरी की। गेल ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों में शतक लगाया था। वहीं सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी गेल के नाम है, जिन्होंने 2016 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में सेंचुरी ठोकी थी। ब्रूक की पारी ने उन्हें इस खास सूची में शामिल कर दिया।

T20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • 47 - क्रिस गेल बनाम ENG, वानखेड़े, 2016
  • 50 - क्रिस गेल बनाम SA, जोबर्ग, 2007
  • 50 - हैरी ब्रूक बनाम PAK, पल्लेकेले, 2026*
  • 51 - बी मैकुलम बनाम BAN, पल्लेकेले, 2012

कप्तान के तौर पर सबसे बड़ा स्कोर

हैरी ब्रूक ने सिर्फ तेज शतक ही नहीं लगाया, बल्कि कप्तान के रूप में टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर भी अपने नाम कर लिया। 100 रन की उनकी पारी अब इस सूची में शीर्ष पर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2010 में भारत के खिलाफ 98 रन बनाए थे। इसी वर्ल्ड कप में आयरलैंड के स्टैंड इन कप्तान लोर्कन टकर ने ओमान के खिलाफ नाबाद 94 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन की पारी खेली थी। ब्रूक ने इन सभी को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

T20 वर्ल्ड में कप्तान के तौर पर सबसे बड़ा स्कोर

  • 100 - हैरी ब्रूक बनाम PAK, पल्लेकेले, 2026*
  • 98 - क्रिस गेल बनाम IND, ब्रिजटाउन, 2010
  • 94* - लोर्कन टकर बनाम OMAN, कोलंबो SSC, 2026
  • 92 - रोहित शर्मा बनाम AUS, ब्रिजटाउन, 2024

PM मोदी ने जिस रेलवे यूनिवर्सिटी का किया जिक्र, जानिए कहां है, कैसे होता है एडमिशन और कितनी है फीस

रूस-यूक्रेन वॉर खत्म करने में मदद करेगा भारत, मॉस्को-कीव के संपर्क में नई दिल्ली, PM मोदी के प्रयासों पर नजरें

Weather Alert: आज UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 Kmph तक चलेंगी तेज हवाएं

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे