भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान, गिल-हार्दिक की वापसी, इन प्लेयर्स को मिला मौका

Indian Cricket Team:भारत–साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित। हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल की वापसी, वहीं एक स्टार ऑलराउंडर बाहर। सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर से होगी।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs SA T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। बीसीसीआई ने इस महत्वपूर्ण दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस बार स्क्वाड की सबसे बड़ी खबर हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल की वापसी है, जो लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे।

हार्दिक पांड्या की वापसी

हार्दिक पांड्या एशिया कप 2025 के दौरान चोटिल हो गए थे। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में भी वे मैदान पर उतर नहीं पाए थे। उनकी चोट के कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से बाहर रहना पड़ा। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्तमान वनडे सीरीज से भी उन्हें आराम दिया गया था। हालांकि पूरी तरह फिट होने के बाद अब हार्दिक 9 दिसंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड में लौट आए हैं, जो टीम के लिए बड़ा बूस्ट माना जा रहा है।

शुभमन गिल भी मैदान में लौटे

शुभमन गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में गर्दन में ऐंठन की समस्या हुई थी। इसी वजह से वे पूरी वनडे सीरीज से बाहर रहे। अब फिटनेस टेस्ट पास कर गिल की टी20 टीम में वापसी हुई है। इस सीरीज में वे उपकप्तान की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

इन खिलाड़ियों को भी मिला मौका

टी20 स्क्वाड में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है। यह टीम काफी हद तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज जैसी ही है। स्क्वाड से एकमात्र बदलाव नितीश रेड्डी के रूप में देखने को मिला है जिन्हें इस बार मौका नहीं मिल सका।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का शेड्यूल

क्रमांक दिन तारीख समय मैच स्थल
1 मंगलवार 09-दिसंबर-25 शाम 7:00 बजे पहला टी20आई कटक
2 गुरुवार 11-दिसंबर-25 शाम 7:00 बजे दूसरा टी20आई नया चंडीगढ़
3 रविवार 14-दिसंबर-25 शाम 7:00 बजे तीसरा टी20आई धर्मशाला
4 बुधवार 17-दिसंबर-25 शाम 7:00 बजे चौथा टी20आई लखनऊ
5 शुक्रवार 19-दिसंबर-25 शाम 7:00 बजे पांचवां टी20आई अहमदाबाद

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर।

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री