सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एशिया कप से पहले भारत के लिए आई खुशखबरी, फिट हुआ धाकड़ बल्लेबाज; कप्तानी पर भी सस्पेंस खत्म

Suryakumar Yadav passes fitness test: सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 से पहले फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। बीसीसीआई की चयन समिति से चर्चा के बाद वह टीम इंडिया में वापसी को तैयार हैं।

उज्जवल सिन्हा

Suryakumar Yadav passes fitness test: एशिया कप की शुरुआत अगले महीने 9 सितंबर से हो रही है। एशिया कप शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ी खुशखबरी मिली है। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से फिट हो गए हैं। सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप से अपना फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द ही होगा। टीम के ऐलान से पहले सूर्यकुमार यादव ने बेंगलुरु स्थित ‘बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। वो अब एशिया कप के लिए मुंबई में होने वाले मीटिंग में शामिल होंगे। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति के साथ सूर्या एशिया कप की टीम को लेकर चर्चा करेंगे।

जून में कराई थी हर्निया की सर्जरी

सूर्यकुमार आखिरी बार आईपीएल में खेले थे और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने गए। इस आक्रामक बल्लेबाज ने जून में जर्मनी के म्यूनिख में पेट के निचले दाहिने हिस्से में ‘स्पोर्ट्स हर्निया' की सर्जरी करवाई थी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने मीडिया एजेंसी को बताया कि सर्जरी के बाद वापसी (रिटर्न टू प्ले-आरटीपी) से पहले फिटनेस टेस्ट अनिवार्य है। सूर्यकुमार ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। इसी के साथ कप्तानी पर भी सस्पेंस खत्म हो गया है। अब सूर्या ही टीम की कप्तानी करेंगे।

एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा जिसमें भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को मेजबान टीम के खिलाफ करेगा जबकि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में होगा।

आईपीएल 2025 में किया था शानदार प्रदर्शन

34 साल के इस खिलाड़ी ने आईपीएल सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए 717 रन बनाए और सचिन तेंदुलकर के बाद मुंबई इंडियंस के लिए एक सत्र में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे। वह ‘ऑरेंज कैप' विजेता गुजरात टाइटन्स के साई सुदर्शन (759 रन) से पीछे रहे और मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई जहां टीम ने एलिमिनेटर में गुजरात को हराया लेकिन फिर दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स से हार गई।

सर्जरी के बाद सूर्या ने क्या कहा?

इसके तुरंत बाद वह टी20 मुंबई लीग में ‘ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट' के लिए खेले और पांच पारियों में 122 रन बनाए। यह स्पष्ट नहीं है कि इस दौरान हर्निया का दर्द बढ़ा या नहीं। सूर्यकुमार की 2023 में टखने की सर्जरी और स्पोर्ट्स हर्निया का ऑपरेशन भी हुआ था। सर्जरी के बाद सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था कि पेट के निचले दाहिने हिस्से में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाई। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सर्जरी के बाद मैं पहले से ही ठीक हो रहा हूं। वापसी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं। (भाषा इनपुट के साथ)

तमिलनाडु विधानसभा: CM विजय के विधानसभा संबोधन को लेकर छात्रों में बढ़ा उत्साह, विज़िटर पास के लिए उमड़ी भीड़

हेमंत सोरेन के लिए संकटमोचक थे, सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में शोक, कांग्रेस-JMM नेताओं ने जताया दुख

Weather Alert: MP-UP से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के 9 जिलों में बाढ़ का खतरा

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ