सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

सूर्यकुमार यादव ने सचिन तेंदुलकर के 15 साल पुराना रिकॉर्ड को किया ध्वस्त, IPL में मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा करने वाले...

सूर्यकुमार यादव ने सचिन तेंदुलकर के 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सूर्या अब मुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

जयपुर: आईपीएल 2025 के 69वें मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वो पंजाब किंग्स के खिलाफ 25 रन बनाते ही एक सीजन में सबसे ज्यादा 25 या उससे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उसके बाद उन्होंने 36 से ज्यादा रन बनाकर सचिन तेंदुलकर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 15 साल पुराना रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया कीर्तिमान रचा है। सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 के सीजन में 619 रन बनाकर सचिन के 618 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

एक आईपीएल सीज़न में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक रन

  • 619* – सूर्यकुमार यादव (2025)
  • 618 – सचिन तेंदुलकर (2010)
  • 605 – सूर्यकुमार यादव (2023)
  • 553 – सचिन तेंदुलकर (2011)
  • 540 – लेंडल सिमंस (2015)
  • 538 – रोहित शर्मा (2013)

सूर्यकुमार यादव ने MI के लिए एक से ज्यादा बार बनाए 600 से अधिक रन

सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन के पहले भी मुंबई इंडियंस के लिए 600 रन बना चुके हैं। वो एक से ज्यादा सीजन में 600 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 2023 में 605 रन बनाया था। अब उसके बाद उन्होंने इस सीजन 630 रन से ज्यादा रन बनाए हैं।

सूर्या ने पंजाब के खिलाफ बनाए 57 रन

सूर्यकुमार यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ इस सीजन के आखिरी लीग मैच में 39 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके इस पारी के बदौलत मुंबई इंडियंस ने सम्मानजनक स्कोर बनाया। सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

मुंबई ने बनाए 184 रन

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। मुंबई के लिए रियान रिकलटन ने 27, रोहित शर्मा ने 24, विल जैक्स ने 17, हार्दिक पांड्या ने 26 और नमनधीर ने 20 नर बनाए। वहीं एक छोर संभाले रहे सूर्याकुमार यादव ने 57 रनों की पारी खेली। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने 2, मार्को यानसेन ने 2, विजयकुमार व्यस्क ने 2 विकेट चटकाए।

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह