सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। वो एक सीजन में सबसे ज्यादा 25 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले वर्ल्ड क्रिकेट में पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

जयपुर: मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ़ अपनी पारी के बाद इतिहास रच दिया। भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लगातार 14वीं बार 25 से ज़्यादा रन बनाए। इसके साथ ही वो टी20 में सबसे ज़्यादा 25+ स्कोर का बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह कारनामा साउथ अफ्रीका के टेम्बा बावुमा ने किया था।

सूर्यकुमार यादव ने इसके साथ ही आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्या ने इस सीजन में लगातार 14 बार 25 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। उससे पहले केन विलियमसन ने 2018 में 13 बार और शुभमन गिल ने 2023 में 13 बार ऐसा किया था। अब सूर्या इस मामले में सबसे आगे निकल गए हैं।

आईपीएल सीज़न में सबसे ज़्यादा बार 25 से ज़्यादा रन बनाने वाले

14* - सूर्यकुमार 2025 में 13 - केन विलियमसन 2018 में 13 - शुभमन गिल 2023 में वहीं अगर वर्ल्ड क्रिकेट की बात करें तो टेम्बा बवुमा ने 2019 और 2020 में खेले गए लगातार 13 टी20 मैचों में 52* (37), 104* (63), 49 (43), 27* (23), 38 (15), 33 (24), 62 (42), 27 (31), 35 (30), 37 (30), 43 (27), 31 (29) और 49 (24) के स्कोर दर्ज करके रिकॉर्ड बनाया था। अब सूर्या ने उनका भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

आईपीएल 2025 में सूर्या का कारनामा

उन्होंने पूरे आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। उनके स्कोर 29, 48, 27*, 67, 28, 40, 26, 68*, 40*, 54, 48*, 35, 73* और 30* रहे। वो सही समय पर फॉर्म में लौटे। उन्होंने पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ 73 रनों की पारी खेली थी। जिस कारण मुंबई को जीत मिली थी। इसी जीत के साथ मंबई की टीम ने प्लेऑफ में प्रवेश किया।

पिछले साल के निराशाजनक सीजन के बाद प्लेऑफ में वापसी करने वाली मुंबई इंडियंस के लिए सूर्या का प्रदर्शन सबसे अहम रहा है। उन्होंने 600 से अधिक रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में भी बने हुए हैं। वो मंबई के लिए आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

एक आईपीएल सीज़न में एमआई के लिए सर्वाधिक रन

  • 619* - सूर्यकुमार यादव (2025)
  • 618 - सचिन तेंदुलकर (2010)
  • 605 - सूर्यकुमार यादव (2023)
  • 553 - सचिन तेंदुलकर (2011)
  • 540 - लेंडल सिमंस (2015)
  • 538 - रोहित शर्मा (2013)
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com