संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव (सौजन्यः एएनआई)  
क्रिकेट

सेल्फलेस से 'Selfish’ बने सूर्यकुमार यादव! संजू सैमसन ने इंटरव्यू में किया खुलासा

टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी। पूरे सीरीज में भारत ने मेहमान टीम को जीत हासिल करने का एक भी मौका नहीं दिया। जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी टीम से बड़ा नहीं है और टीम को “निस्वार्थ” खेलना चाहिए। लेकिन संजू सैमसन ने अपने इंटरव्यू में बताया कि कैसे कप्तान सूर्यकुमार उनके लिए सेल्फिश हो गए।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई। जहां टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 3-0 से हराकर सूपड़ा साफ कर दिया। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जहां भारतीय टीम ने 20 ओवर 297 रन बनाए। इस मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 47 गेंद में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 111 रन बनाए। इस मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम की अप्रोच पर बात की, जहां वह सेल्फलेस खेल के बारे में करते दिखाई दिए, लेकिन कुछ समय बाद ही संजू ने बताया कि कैसे कप्तान उनके लिए थोड़े से सेल्फिश हो गए।

दरअसल, टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी। पूरे सीरीज में भारत ने मेहमान टीम को जीत हासिल करने का एक भी मौका नहीं दिया। जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी टीम से बड़ा नहीं है और टीम को “निस्वार्थ” खेलना चाहिए।

सैमसन के लिए सूर्या बने Selfish

हालांकि कुछ समय बाद ही टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपने इंटरव्यू में बताया कि कैसे कप्तान सूर्यकुमार उनके लिए सेल्फिश हो गए। सैमसन ने बताया कि जब वह 96 रन पर खेल रहे थे, तब उन्होंने सूर्या ने कहा कि वह बाउंड्री मारने का प्रयास करने वाले हैं। लेकिन कप्तान ने उन्हें आराम से खेलने की सलाह दी। यानी सूर्या सैमसन के लिए कुछ समय के लिए अपने जज्बात बदल दिए, जिसका फायदा भी हुआ, सैमसन शतक ठोकने में सफल रहे।

पांड्या ने की कप्तान की तारीफ

संजू सैमसन को इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि हार्दिक पांड्या प्लेयर ऑफ सीरीज बने। पांड्या ने इस दौरान कप्तान सूर्या की जमकर तारीफ भी की। पांड्या के अनुसार हेड कोच और कप्तान ने खिलाड़ियों को काफी आजादी दे रखी है और शानदार माहौल भी बना रखा है। भारतीय ड्रेसिंग रूम में हर कोई टीम की सफलता को बहुत एन्जॉय करते हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता