सुनील गावस्कर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

सुनील गावस्कर ने तो इस खिलाड़ी को मान लिया अगला कप्तान, रोहित के बाद कप्तानी देने की वकालत की

पांचवें टेस्ट में रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया और बुमराह को कमान दी गई। इस सीरीज के बाद भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि जसप्रीत बुमराह जल्द ही रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में मिली हार के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने मौजूदा क्रिकेटरों को आड़े हाथों लिया है। सीरीज के बीच में ही रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल खड़े होने लगे। वो बल्लेबाजी के साथ कप्तानी में भी सफल नहीं हो पाए। जिसके बाद उन्हें पांचवें टेस्ट में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया और बुमराह को कमान दी गई। इस सीरीज के बाद भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि जसप्रीत बुमराह जल्द ही रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं।

गावस्कर बुमराह के कप्तानी से काफी प्रभावित हुए हैं। बुमराह की कप्तानी में ही पर्थ टेस्ट में 295 रनों से जीत मिली थी। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 32 विकेट लिए। अंतिम टेस्ट के दौरान बुमराह के पीठ की मांसपेसियों में अकड़न के कारण गेंदबाजी नहीं कर पाए। जिस कारण भी ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य का पीछा आसानी से कर लिया।

गावस्कर ने कहा बुमराह ने टीम की नेतृत्व करने की क्षमता

गावस्कर ने ‘चैनल 7' से कहा कि बुमराह टीम का अगला कप्तान हो सकता है। वह जिम्मेदारी के साथ टीम का बढ़कर नेतृत्व करता है, उसकी छवि बहुत अच्छी है। उसमें कप्तान के गुण है और वह ऐसा व्यक्ति नहीं है तो आप पर अनावश्यक रूप से दबाव बनाए। कभी-कभी आपके पास ऐसे कप्तान होते हैं जो आप पर बहुत दबाव डालते हैं। बुमराह को देखकर लगता है कि वह दूसरों से अपेक्षा करते हैं कि वे वही करें जो उनका काम है। वह जिस काम के लिए राष्ट्रीय टीम में है वह काम करें लेकिन इसके लिए किसी पर दबाव नहीं डालते है।

बुमराह पिछले कुछ वर्षों से भारतीय तेज आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं उनके मार्गदर्शन ने मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों को एक तेज गेंदबाज के रूप में विकसित होने में मदद की है। उन्होंने कहा कि वह मिड-ऑफ, मिड-ऑन पर खड़े रहते है और तेज गेंदबाजों के लिए उनकी मौजूदगी फायदेमंद रहती है। वह गेंदबाजों से अपने विचार साझा करने के लिए तैयार रहते है। मुझे लगता है कि वह बिल्कुल शानदार थे और अपनी भूमिका बहुत अच्छी भूमिका निभाते हैं। अगर वह कप्तान बने तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान