मुकुल चौधरी (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

'यह पारी निडर और अविश्वसनीय थी', पूर्व भारतीय कप्तान ने Mukul Choudhary की तारीफ में पढे कसीदे

Mukul Choudhary: पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने मुकुल चौधरी की तारीफ की। इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने निडर होकर जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने मुझे धोनी की याद दिला दी।

उज्जवल सिन्हा

Sunil Gavaskar on Mukul Choudhary: आईपीएल 2026 में गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में एलएसजी के मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों पर 7 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 54 रन की पारी खेल टीम को आखिरी गेंद पर 3 विकेट से जीत दिला दी। मुकुल चौधरी की पारी ने क्रिकेट के दिग्गजों को उनका दिवाना बना दिया है। सुनील गावस्कर ने मुकुल की जमकर तारीफ की।

सुनील गावस्कर ने मुकुल चौधरी की विस्फोटक पारी पर कहा, "इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने निडर होकर जबरदस्त पारी खेली। मुझे आईपीएल के बारे में जो बात पसंद है, वह यह है कि हर दिन हमें कुछ अलग देखने को मिलता है। हमने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के डेविड मिलर को एक शानदार पारी खेलते हुए देखा और अपनी टीम को लगभग जीत दिला ही दी थी, लेकिन वह पारी एक मशहूर वर्ल्ड कप स्टार ने खेली थी। यहां, मुकुल चौधरी हैं, जिन्होंने आगे बढ़कर अपनी टीम को फिनिश लाइन पार करने में मदद की। यह एक युवा लड़का है जो घरेलू टी20 क्रिकेट में राजस्थान के लिए नंबर पांच पर बल्लेबाजी करता है। वह बस आईपीएल में आता है, एक जबरदस्त पारी खेलता है और हर कोई उसके बारे में बात करता है।"

Mukul Choudhary ने दिलाई धोनी की याद

उन्होंने कहा, "उसने जो आत्मविश्वास दिखाया और जिस तरह से उसने अपने शॉट्स खेले, वह देखना वाकई कमाल का था। पारी के जिस स्टेज पर वह बल्लेबाजी करने आया, उसने शांति दिखाई, अपना समय लिया, ठीक से सेट हुआ और गेंदों को मैदान के बाहर मारना शुरू कर दिया। उसने हेलीकॉप्टर शॉट भी खेला, जिसे देखकर एमएस धोनी बहुत पुरानी यादें ताजा हो गईं। उसने आसान सिंगल्स लेने से मना कर दिया क्योंकि उसे बड़े शॉट मारने और गेम खत्म करने की अपनी काबिलियत पर भरोसा था। वह देखने में अद्भुत था।"

युवाओं की मदद से जीता लखनऊ

सुनील गावस्कर ने आगे कहा, "केकेआर के खिलाफ यह जीत एलएसजी के लिए बहुत जरूरी थी। वे मुश्किल में थे, लेकिन अपने युवाओं की मदद से उन्होंने कमाल की जीत पक्की कर ली। मिचेल मार्श ने ज्यादा रन नहीं बनाए, एडेन मार्करम ने सिर्फ 22 रन बनाए, और पंत और पूरन भी ठीक से नहीं चल पाए। अपने मुख्य बल्लेबाजों के जूझने के बावजूद, एलएसजी ने खुद को बचाया और जीत पक्की की।"

मुकाबले का हाल

गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। इस पारी में अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 45 रन बनाए, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 41 रन की पारी खेली। इनके अलावा, रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 39 रन और कैमरून ग्रीन ने नाबाद 32 रन बनाए।

इसके जवाब में एलएसजी ने अंतिम ओवर में 14 रन जुटाकर 3 विकेट से जीत हासिल की। इस पारी में आयुष बडोनी ने 34 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 54 रन की पारी खेली, जबकि मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में 7 छक्कों और 2 चौकों के साथ नाबाद 54 रन बनाए। विपक्षी खेमे से वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने 2-2 विकेट निकाले।

PM मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में भारत की ताकत का प्रदर्शन

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास