स्टीव स्मिथ (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

PSL 2026: आउट होने पर भड़के स्टीव स्मिथ, ड्रेसिंग रूम में जमकर मचाया उत्पात, पीसीबी लेगा एक्शन? देखें वीडियो

PSL 2026: ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्टीव स्मिथ पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में मुल्तान सुल्तांस के लिए खेलते हुए आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में गुस्से में नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो गया।

संजय सिंह बिष्ट

Steve Smith angry Viral Video: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, जहां पहले एलिमिनेटर मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और हैदराबाद किंग्समेन के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में हैदराबाद किंग्समेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। इस हार के साथ ही मुल्तान सुल्तांस का इस सीजन का सफर खत्म हो गया। मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह आउट होने के बाद गुस्से में नजर आए।

ड्रेसिंग रूम में दिखा स्मिथ का गुस्सा

मुल्तान सुल्तांस की ओर से बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 10 गेंदों में सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए। जब वह मोहम्मद अली की गेंद पर पवेलियन लौटे, तो उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी। ड्रेसिंग रूम में पहुंचते ही उन्होंने गुस्से में अपना बल्ला जमीन पर पटक दिया। उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मुल्तान की बल्लेबाजी रही फीकी

इस मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सके, जिसका खामियाजा उन्हें मैच गंवाकर चुकाना पड़ा। स्टीव स्मिथ के लिए भी यह सीजन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 11 पारियों में 380 रन जरूर बनाए, लेकिन अपेक्षित निरंतरता नहीं दिखा सके। हालांकि उनके खाते में एक शतक और दो अर्धशतक भी शामिल रहे।

हैदराबाद किंग्समेन की दमदार जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद किंग्समेन के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उस्मान खान और माज शदाकत ने 64-64 रन की शानदार पारियां खेलीं और टीम को आसानी से जीत दिलाई। हैदराबाद ने 160 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.2 ओवर में हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ हैदराबाद किंग्समेन ने टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। अब दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में उनका सामना इस्लामाबाद यूनाइटेड से होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पेशावर जाल्मी से भिड़ेगी।

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट