ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

पाकिस्तान में होने वाले वनडे ट्राई-सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, जानें कब से शुरू होगा टूर्नामेंट

Tri-Series: पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के दरम्यान वनडे ट्राई-सीरीज शुरू होने जा रही है। इस टूर्नामेंट के लिए श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड यानी SLC ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

राहुल उपाध्याय

One-Day Tri-Series: पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 18 अक्टूबर से वनडे ट्राई-सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस रोमांचक टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड यानी SLC ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली इस ट्राई-सीरीज में श्रीलंका और पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड की टीम भी हिस्सा ले रही है।

SLC ने अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस को टीम की कमान सौंपी है, जबकि विस्फोटक ओपनर अविष्का फर्नांडो की टीम में वापसी हुई है, जिससे श्रीलंकाई बल्लेबाजी को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम

ट्राई-सीरीज और आगामी दौरों के लिए घोषित श्रीलंकाई टीम- कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कामिल मिशारा, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालागे, महेश थीक्षाना, सचिन्दु कोलंबेज, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा।

वनडे ट्राई-सीरीज का पूरा शेड्यूल

इस टूर्नामेंट के मुकाबले रावलपिंडी और लाहौर के मैदानों पर खेले जाएंगे।

शेड्यूल इस प्रकार है:

18 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, रावलपिंडी

20 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी

22 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी

25 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर

27 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, लाहौर

29 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, लाहौर

31 अक्टूबर: ट्राई-सीरीज का फाइनल मुकाबला, लाहौर

द्विपक्षीय सीरीज और टेस्ट चैंपियनशिप

ट्राई-सीरीज समाप्त होने के बाद भी श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान में ही रुकी रहेगी। इसके बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेली जाएगी। श्रीलंका की टीम 4 नवंबर से इस्लामाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

2 टेस्ट मैचों की खेली जाएगी सीरीज

वनडे सीरीज के समापन के बाद दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन होगा। यह टेस्ट सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC 2025-27 चक्र के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 से 13 नवंबर तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 17 से 21 नवंबर के बीच लाहौर के ऐतिहासिक गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित होगा। क्रिकेट फैंस को इस पूरे दौरे पर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

उत्तराखंड में कांग्रेस ने दिए यात्रा रोकने के निर्देश, रावत अपने कार्यक्रम पर अड़े, कहा- राज्य में बदलाव जरूरी

World Habitat Day: आदर्श शहर के क्या होने चाहिए लक्षण? संयुक्त राष्ट्र की लोगों को सलाह, 40 साल हुए पूरे

फेस्टिवल के दौरान स्ट्रीट वेंडर के साथ नहीं होगी मनमानी, NHRC ने सभी राज्यों और यूटी को दिए निर्देश

दिल्ली में केंद्र का बड़ा प्लान, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, CJP को दिया फुल सपोर्ट

शिवपुरी में होती थी ड्रग्स की प्रोसेसिंग, मास्टरमाइंड नवप्रीत तुर्की से डिपोर्ट; ऐसे चलता था नेटवर्क