कोलंबो टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैच को बारिश के चलते रोकना पड़ा। भारत ने टी ब्रेक से पहले 8 विकेट पर 475 रन बना लिए हैं।
कोलंबो टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत को मानव सुथार के रुप में आठवां झटका लगा। सुथार 18 रन बनाकर निरोशन डिकवेला का शिकार बने।
ऋषभ पंत ने टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रच दिया है। पंत विदेशी धरती या न्यूट्रल वेन्यू पर भारत की ओर से बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। पंत ने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। धोनी ने घर से बाहर खेलते हुए 2,496 रन बनाए। इस लिस्ट में 1209 रनों के साथ फारुख इंजीनियर तीसरे नंबर पर काबिज हैं।
कोलंबो टेस्ट मैच के दूसरे दिन का दूसरा सेशन शुरू हुआ। लंच के बाद ऋषभ पंत पहली गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 89 गेदों में 63 रन की पारी खेली।
कोलंबो टेस्ट मैच के दूसरे दिन का पहला सेशन समाप्त हो चुका है। दूसरे दिन लंच तक भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए 112 ओवरों में 419 रन बना लिए हैं। पिच पर ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत की जोड़ी जमी हुई है।
कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी की। जुरेल ने 102 गेदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
ऋषभ पंत ने कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। पंत ने 81 गेंदों पर अर्धशतक बनाया।
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने 300 रन आगे खेलते हुए सावधानी पूर्वक दिन की शुरुआत की। भारत का 350 रन पार का चुका है। ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत क्रीज पर टीके हुए हैं। भारत ने दूसरे दिन सारांश जैन का विकेट खोया है, जो 6 रन बनाकर असिथा फर्नांडो का शिकार बने।
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन सारांश जैन 6 रन बनाकर आउट हो गए है। उन्हें असिथा फर्नांडो ने अपना शिकार बनाया।
भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का आज दूसरा दिन है। भारत ने पहले दिन 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं। फिलहाल ध्रुव जुरेल 7 रन और सारांश जैन 4 रन बनाकर क्रीज पर खड़े हुए हैं।
SL vs IND 2nd Test Day 2 LIVE: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का आज दूसरा दिन है। मैच के पहले दिन टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए थे। भारत की ओर से पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। उन्होंने 117 रनों की शानदार पारी खेली। फिलहाल ध्रुव जुरेल 7 रन और सारांश जैन 4 रन बनाकर नाबाद हैं। आज इन दोनों बल्लेबाजों पर भारतीय पारी को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।
दूसरा दिन पूरी तरह से भारत के नाम रहा। पहले तो भारत ने बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका की मुश्किलें और बढ़ा दीं, और फिर गेंदबाज़ी करते हुए भी तीन ओवरों के अंदर ही दो विकेट चटका लिए। सारांश जैन के जल्दी आउट होने के बाद भी भारत ने पहले सेशन में दबदबा बनाए रखा। चोट के कारण मैदान से बाहर जाने के बाद लौटे ऋषभ पंत ने भले ही पूरी तरह सहज न दिखते हुए भी रन बनाए, लेकिन ध्रुव जुरेल ने डिफ़ेंस और ड्राइव में बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी से बाउंड्री लगाई। असिथा फ़र्नांडो की शॉर्ट बॉल और स्पिनरों को मिल रही टर्न ने श्रीलंका को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन वे दोनों छोर से लगातार दबाव बनाने में नाकाम रहे।
मानव सुथार ने प्रभात जयसूर्या को आउट किया है। LBW की अपील पर अंपायर ने उंगली उठा दी।
प्रसिद्ध कृष्णा ने लाहिरू उदारा को कैच आउट किया। श्रीलंकाई बल्लेबाज़ रोशनी के बारे में अंपायर से बात करते हैं और ठीक अगली ही गेंद पर लाहिरू उदारा आउट हो जाते हैं। उदारा लेग साइड की तरफ खेलने की कोशिश करते हैं लेकिन फंस जाते हैं और गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लग जाती है। थर्ड स्लिप पर खड़े यशस्वी जायसवाल शानदार कैच लपक लेते हैं।
जैसे ही 500 रन पूरे होते हैं, शुभमन गिल स्टैंड्स से पारी घोषित करने का इशारा किया। ऐसा लगता है कि शुरू से ही उनका यही लक्ष्य था और वे दिन के आखिर में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को चुनौती देना चाहते हैं।
ध्रुव जुरेल 95 रन पर ही अटक गए थे और खेल दोबारा शुरू होने के बाद भी वह कुछ देर तक 99 रन पर ही अटके रहे। हालांकि, उन्होंने शानदार शतक लगाया और उसके बाद कुछ तेज़ी से रन भी बनाए।