भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज में आज दूसरे टेस्ट का पहला दिन है और गाले खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम की शानदार 165 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम अब कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर क्लीन स्वीप 2-0 के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत के लिए ये मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बने रहने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। दूसरी ओर, मेजबान श्रीलंका के लिए ये बहुत जरूरी लड़ाई है, जहां वे घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर समाप्त करना चाहेंगे।
वहीं भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने स्पिन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा सिरदर्द है। गाले टेस्ट में मानव सुथार ने 10 विकेट चटकाकर अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन आज कुलदीप यादव की जगह ऑफ स्पिनर सारांश जैन को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है।
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
कोलंबो टेस्ट से भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बेहद खूबसूरत और बड़ी खबर सामने आ रही है। दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने युवा ऑफ-स्पिनर सारांश जैन को टीम इंडिया की प्रतिष्ठित टेस्ट कैप सौंपी है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के रहने वाले सारांश जैन भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले नए खिलाड़ी बन गए हैं।
मैदान पर पूरी टीम ने सारांश को घेरे में लेकर बधाई दी और जडेजा ने गले लगाकर उन्हें इस ऐतिहासिक सफर की शुभकामनाएं दीं। घरेलू क्रिकेट और इंडिया-ए के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले सारांश के लिए यह बेहद भावुक और यादगार पल है। अब देखना होगा कि कोलंबो की इस पिच पर वो अपनी फिरकी से क्या कमाल दिखाते हैं।
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रिज पर। यशस्वी जायसवाल का तीसरी गेंद पर चौका, शानदार शॉट! जायसवाल कैमरों के लिए पोज देते हैं।
यशस्वी जायसवाल 18 गेंदों में 13 रनों पर खेल रहें है जिसमें 3 चौके शामिल है। केएल राहुल ने 13 गेंदों में 4 रन बनाए।
यशस्वी जायसवाल 31 गेंदों में 19 रनों पर खेल रहें है जिसमें 4 चौके शामिल है। केएल राहुल ने 29 गेंदों में 12 रन बनाए 1 चौका और 1 छक्के के साथ।
पहली पारी के 11वें ओवर में लाहिरू कुमारा ने केएल राहुल का कैच लपका। संभलकर लेकिन स्थिर पारी खेलने के बाद, वो 33 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में दो चौके और एक छक्का शामिल था।
केएल राहुल का विकेट गिरने के बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए देवदत्त पडिक्कल मैदान पर आ चुके हैं। पडिक्कल इस समय गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि पडिक्कल आज भी कोलंबो की इस पिच पर पैर जमाकर यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर एक बड़ी साझेदारी बुनेंगे
असिथा फर्नांडो की गेंद पर यशस्वी जायसवाल बोल्ड आउट हुए। राउंड द विकेट से लेंथ बॉल अंदर की तरफ मुड़ी। यशस्वी जायसवाल ने ऑफ-साइड की तरफ पंच करने की कोशिश की लेकिन गेंद अंदरूनी किनारे से लगकर स्टंप्स पर जा लगी। यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों पर 45 रन बनाए।
देवदत्त पडिक्कल 27 गेंदों में 7 रनों पर खेल रहें है। शुभमन गिल ने 13 गेंदों में 4 रन बनाए 1 चौका और 1 चौके के साथ।
कोलंबो टेस्ट के पहले दिन कप्तान शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया है। क्रीज पर आते ही उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और अपनी पारी का 7वां रन लेते ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 3,000 रन पूरे कर लिए हैं। इस समय गिल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं और देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर टीम को आगे बढ़ा रहे हैं।
वो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 3,000 रनों का मील का पत्थर छूने वाले विशेष बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं।
23 साल 228 दिन - सचिन तेंदुलकर
26 साल 157 दिन - वीरेंद्र सहवाग
26 साल 263 दिन - दिलीप वेंगसरकर
26 साल 349 दिन - शुभमन गिल
26 साल 356 दिन - कपिल देव
कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का पहला सेशन समाप्त हो चुका है। लंच ब्रेक तक टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 25 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं। पिच पर देवदत्त पडिक्कल और कप्तान शुभमन गिल की जोड़ी जमी हुई है।
पहले दिन लंच के बाद के सेशन की शुरुआत में शुभमन गिल और देवदत्त पडिक्कल ने भारत की पारी को आगे बढ़ाया है। 40 मिनट के लंच ब्रेक के बाद दोनों टीमें कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में मैदान पर वापस आ गई हैं।
देवदत्त पडिक्कल 51 गेंदों में 18 रनों पर खेल रहें है जिसमें 1 चौका शामिल है। शुभमन गिल 43 गेंदों में 23 रनों में 4 चौके के साथ आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं।
दूसरे टेस्ट के पहले दिन लंच के बाद के सेशन में 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 142/2 है।शुभमन गिल और देवदत्त पडिक्कल के बीच तीसरे विकेट की साझेदारी अब 50 रन का आंकड़ा पार कर चुकी है, जिससे दोपहर के समय भारत को मजबूती मिली है।
देवदत्त पडिक्कल 82 गेंदों में 38 रनों पर खेल रहें है जिसमें 4 चौके शामिल है। शुभमन गिल 77 गेंदों में 40 रनों में 6 चौके के साथ आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं।
ओपनर्स के जल्दी आउट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल 50 रन और देवदत्त पडिक्कल 62 ने पहले दिन 100 रनों की मजबूत साझेदारी की। तीसरे विकेट के लिए उनकी नाबाद साझेदारी ने श्रीलंकाई गेंदबाजी का डटकर सामना किया और भारत को 185/2 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
देवदत्त पडिक्कल 117 गेंदों में 63 रनों पर खेल रहें है जिसमें 7 चौके शामिल है। शुभमन गिल 105 गेंदों में 50 रनों में 6 चौके के साथ क्रिज पर बनें हुए हैं।
शुभमन गिल 108 गेंदों पर 50 रन बनाकर कैच आउट हो गए है। गिल ने ओवर की शुरुआत में ऐसे ही शॉट पर बच गए थे, लेकिन इस बार नहीं। ये गेंद छोटी नहीं है, लेकिन लाइन ऑफ-स्टंप के बाहर है। गिल एक अजीब सा शॉट खेलते हैं - फ्रंट फुट पर स्लैश करते हैं और गेंद का बाहरी किनारा कीपर के दाईं ओर हवा में चला जाता है। डिकवेला से गेंद एक बार छूटती-सी है, लेकिन वे उसे पकड़ने में कामयाब हो जाते हैं। ब्रेक से ठीक पहले श्रीलंका को इसी की जरूरत थी। एक महत्वपूर्ण साझेदारी टूट गई है।
भारत का स्कोर 201/3 रन हो चुका है। देवदत्त पडिक्कल एक बार फिर शतक की ओर बढ़ रहे हैं। भारत मजबूत स्थिति में है। श्रीलंका को विकेट की तलाश है। पडिक्कल का साथ ऋषभ पंत दे रहे हैं।
ऋषभ पंत चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए हैं। लाहिरू कुमारा की तेज शॉर्ट गेंद पर पुल खेलने की कोशिश में गेंद उनके ग्लव्स से लगकर कलाई पर जा लगी, जिसके बाद पंत दर्द में नजर आए। वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए हैं।
देवदत्त पडिक्कल ने इस सीरीज का और अपने करियर का दूसरा शतक जड़ दिया है। पिछले मैच में भी उन्होंने पहली पारी में शतक जड़ा था और इस मैच में भी पहली पारी में शतकीय बम फोड़ा है।
भारत को 281 रन के स्कोर पर बहुत बड़ा झटका लगा है। शतक बनाकर खेल रहे देवदत्त पडिक्कल 117 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें केशरा नुवानथा ने बोल्ड कर दिया. पडिक्कल ने 193 गेंदों का सामना किया। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर ध्रुव जुरेल आए हैं।
टीम इंडिया ने पारी के 85वें ओवर में टीम इंडिया ने रवींद्र जडेजा का विकेट खो दिया है। जडेजा अर्धशतक के करीब पहुंचकर आउट हो गए।