पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup: श्रीलंका ने जीता टॉस, पाकिस्तान पहले करेगा बल्लेबाजी; सेमीफाइनल के लिए PAK के पास आखिरी मौका

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के 10वें मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

उज्जवल सिन्हा

Pakistan vs Sri Lanka, Super-8, Match No.10: टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 का 10वां मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। पेल्लेकेले स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया है। वहीं अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाना है तो कम से कम 64 रन से और चेज करते हुए 13.1 ओवर में जीत हासिल करना होगा।

श्रीलंकाई टीम इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है। कुसल मेंडिस की जगह कामिल मिसारा को शामिल किया गया है। हेमंथा की जगह जनिथ लियानागे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। दूसरी ओर, पाकिस्तान टीम ने तीन बदलाव किए हैं। बाबर आजम, सैम अयूब और सलमान मिर्जा इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं।

टॉस जीतने के बाद श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह अच्छी पिच है और बाद में ओस भी पड़ सकती है। हमें आज रात तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हारें या जीतें, वे हमेशा हमारा सपोर्ट करते हैं और यह हमारे लिए प्रेरणा है। हमारी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव हैं।"

पाकिस्तान ने इस मैच में किए तीन बदलाव

दूसरी ओर, पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने कहा, "यह बहुत बड़ा मौका है। हमें अच्छी बैटिंग, अच्छी बॉलिंग और अच्छी फील्डिंग करनी होगी और सब ठीक हो जाएगा। हमें अच्छा टोटल बनाना होगा और उन्हें रोकने की कोशिश करनी होगी। कभी-कभी यह मुश्किल हो सकता है और कभी-कभी आसान, यह जानना कि हमें क्या करना है, एक मिली-जुली फीलिंग है। हमने तीन बदलाव किए हैं।"

श्रीलंकाई टीम खिताबी रेस से बाहर है। इस टीम ने सुपर-8 के अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाए हैं। ग्रुप-स्टेज के शुरुआती दो मैच जीतने के बाद श्रीलंका ने अगले तीन मुकाबलों में हार का सामना किया है।

सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुआ श्रीलंका

श्रीलंकाई टीम को अपने ही घर पर सुपर-8 मुकाबलों में इंग्लैंड के हाथों 51 रन से, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ 61 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, सुपर-8 में पाकिस्तानी टीम का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से था, लेकिन बारिश के चलते यह रद्द हो गया और दोनों ही टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा गया। इसके बाद पाकिस्तान को इंग्लैंड के विरुद्ध 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पाकिस्तान : साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद और उस्मान तारिक।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिसारा (विकेटकीपर), चरित असलांका, पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, महेश तीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार