सनथ जयसूर्या (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup से बाहर होने के बाद सनथ जयसूर्या का कोच पद से इस्तीफा, पाकिस्तान से हार के बाद लिया फैसला

Sri Lanka Coach: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका की टीम बाहर हो गई है। श्रीलंका के बाहर होने के बाद कोच सनथ जयसूर्या ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

उज्जवल सिन्हा

Sanath Jayasuriya: सनथ जयसूर्या ने टी20 विश्व कप में श्रीलंका के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। सह-मेजबान श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम सुपर आठ चरण में अपने सभी मैच हार गई। इससे पहले ग्रुप चरण में टीम को जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि उसने ऑस्ट्रेलिया, ओमान और आयरलैंड के विरुद्ध जीत दर्ज की थी।

शनिवार को पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से मिली हार के बाद जयसूर्या ने संवाददाताओं से कहा, “मेरा अनुबंध जून में समाप्त हो रहा है, लेकिन मैं उससे पहले ही पद छोड़ दूंगा। अपने निर्णय को लेकर मैं श्रीलंका क्रिकेट से चर्चा करूंगा।” जयसूर्या ने यह भी कहा कि उनके डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान श्रीलंका ने सभी प्रारूपों में अपनी रैंकिंग में सुधार किया, जो टीम की प्रगति का संकेत है।

1996 के एकदिवसीय विश्व कप में श्रीलंका को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे जयसूर्या ने स्वीकार किया कि टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। उन्होंने कहा, “हमें इससे बेहतर करना चाहिए था। मुझे बेहद दुख है और मैं प्रशंसकों से माफी मांगता हूं।”

चोट के कारण हुआ टीम को नुकसान

उन्होंने टीम के खराब प्रदर्शन के पीछे प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों को भी एक बड़ा कारण बताया। जयसूर्या के अनुसार, वानिंदु हसरंगा, मथीशा पथिराना और कुसाल मेंडिस की अनुपस्थिति से टीम को भारी नुकसान हुआ। गेंदबाजों और बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, “चोटिल खिलाड़ियों के विकल्प के रूप में चुने गए खिलाड़ी अपेक्षित स्तर का प्रदर्शन नहीं कर सके। हसरंगा मेरे सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक थे, उनका विकल्प आसानी से नहीं मिल सकता।”

पाकिस्तान से हारा श्रीलंका

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 212 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने शतकीय पारी खेली। वहीं फखर जमान ने अर्धशतकीय पारी खेलकर बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 20 ओवर में  6 विकेट खोकर 207 रन ही बना सकी। श्रीलंका की टीम मुकाबले को 5 रनों से गंवा दिया। दासुन शनाका ने नाबाद 76 रनों की पारी खेली। लेकिन अपने टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हुए।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी