श्रीलंका टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पाकिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम घोषित, लसिथ मलिंगा को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

Sri Lanka Squad For T20I Series: श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। दासुन शनाका की कप्तानी में 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है।

उज्जवल सिन्हा

Sri Lanka Announce Squad vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। दासुन शनाका की कप्तानी वाली इस टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और नए चेहरों का मिश्रण है। यह सीरीज आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी का एक अहम हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होगी।

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच इस टी20 सीरीज का पहला मैच 7 जनवरी को खेला जाएगा, जिसके बाद दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः 9 और 11 जनवरी को होगा। ये तीनों मुकाबले दांबुला में खेले जाने हैं। इस सीरीज के बाद टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान करेगी। इस टीम के कुछ खिलाड़ियों को श्रीलंका की पिछली शुरुआती वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया था, जिससे ग्लोबल टूर्नामेंट से पहले टीम के सिलेक्शन को फाइनल करने में मुकाबला और बढ़ गया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 टीम के 13 खिलाड़ियों को पाकिस्तान के विरुद्ध इस टी20 टीम में शामिल किया गया है। इनमें दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, चरिथ असलांका, कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महीश तीक्षाना, दुनिथ वेल्लालागे और दुष्मंथा चमीरा शामिल हैं।

पाकिस्तान को मात देने उतरेगा श्रीलंका

वर्ल्ड कप नजदीक आ रहा है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ यह सीरीज श्रीलंका को अपनी टीम कॉम्बिनेशन को बेहतर बनाने के साथ मजबूत विरोधी के खिलाफ लय हासिल करने का एक बेहतरीन मौका देती है। पिछली बार जब ये दोनों टीमें आमने-सामने थीं, तो रावलपिंडी में खेली गई ट्राई-सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान ने जीत हासिल की थी। ऐसे में श्रीलंकाई टीम हिसाब बराबर करने के इरादे से उतरेगी।

मलिंगा को तेज गेंदबाजी सलाहकार बनाया

वर्ल्ड कप की तैयारियों को मद्देनजर रखते हुए पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को 40 दिनों की अवधि के लिए तेज गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त किया है। वह 15 दिसंबर से 25 जनवरी तक इस पद पर रहेंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की टी20 टीम

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलांका, जेनिथ लियानागे, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षाना, ट्रेविन मैथ्यू, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा।

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

Delhi Building Collapse Live: MCD कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड; हादसे में 7 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन

Delhi Building Collapse: MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, डिप्टी कमिश्नर समेत इंजीनियरों पर गिरी गाज