क्रिकेट

T20 World Cup Super-8: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत इन खिलाड़ियों के साथ उतरा मैदान में; देखें प्लेइंग-11

ICC Men's T20 World Cup 2026: सुपर-8 के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वहीं सूर्यकुमार यादव भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे।

उज्जवल सिन्हा

India vs South Africa, Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 राउंड शुरू हो गया है। सुपर-8 का तीसरा मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं। हालांकि, भारतीय टीम ने अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं की है।

टॉस जीतने के बाद एडेन मार्करम ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। हर किसी के लिए यह दमदार प्रदर्शन करके दिखाने का मौका है। हम काफी भाग्यशाली हैं कि इस मैदान पर कुछ मैच पहले से खेले हैं। हमने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं। लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन और केशव महाराज की वापसी हुई है।"

सूर्या भी चाहते थे पहले बल्लेबाजी

दूसर ओर, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो वो भी पहले बैटिंग करने का फैसला करते। सूर्या ने बताया है कि भारतीय टीम ने अपनी अंतिम एकादश में कोई भी बदलाव नहीं किया है। सूर्या ने अक्षर पटेल को बाहर रखने पर दुख व्यक्त किया है।

भारत को इन खिलाड़ियों से होगी आस

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है। ग्रुप स्टेज में खेले गए सभी मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। बल्लेबाजी में ईशान किशन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ईशान ने भारत की ओर से टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन भी बनाए हैं। ईशान 4 मैचों में 202 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 176 रन बना चुके हैं। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार के बल्ले से भी लगातार रन निकल रहे हैं। सूर्या 4 मैचों में 162 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती इस विश्व कप में बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए हैं। वरुण 4 मैचों में अब तक 9 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। हार्दिक पांड्या ने भी बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया है। वहीं, जसप्रीत बुमराह विकेट निकालने के साथ-साथ रनों पर लगाम लगाने में सफल रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

साउथ अफ्रीका : एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं