साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का चैंपियन बनने से 69 रन दूर साउथ अफ्रीका, ICC ट्रॉफी के लिए क्या खत्म होगा 27 साल का इंतजार?

साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का चैंपियन बनने के लिए 69 रनों की जरूरत है। वहीं 8 विकेट बाकी है। अगर साउथ अफ्रीका की टीम मुकाबला जीतने में सफल रहती है तो 27 साल बाद आईसीसी के कोई ट्रॉफी पर कब्जा जमाएगी।

उज्जवल सिन्हा

लॉर्ड्स: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में आज नया चैंपियन मिलेगा। साउथ अफ्रीका इस खिताब को जीतने से महज 69 रन दूर है। साउथ अफ्रीका 69 रन बनाते ही आईसीसी में ट्रॉफी का सूखा खत्म करेगी। साउथ अफ्रीका 1998 के बाद पहली बार किसी बड़ी ट्रॉफी जीतने के बेहद करीब पहुंच गई है। अगर टीम यह मुकाबला जीतने में सफल होती है, तो वह 27 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाएगी।

तीसरे दिन साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया है। 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक सलामी बल्लेबाज एडन मारक्रम 102 और टेम्बा बावुमा 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।

मारक्रम और बावुमा ने अफ्रीका को पहुंचाया ट्रॉफी के पास

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के तीसरे दिन एडन मारक्रम और टेम्बा बावुमा ने तीसरे विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी करके मुकाबले में अपनी पकड़ बना ली है। दूसरा विकेट 70 रनों पर गिरने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। इन दोनों के अलावा वियान मुल्डर ने 27 और रियान रिकल्टन ने 9 रन बनाए। अफ्रीका के अभी 8 विकेट शेष बचे हैं और 69 रन बनाने है। वहीं अभी इस मुकाबले में दो दिन का समय और बाकी है। लेकिन रिजल्ट आज ही निकल जाएगा।

मारक्रम ने टेस्ट करियर का 8वां शतक जड़ा

साउथ अफ्रीका के एडन मारक्रम ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 8वां शतक जड़ा है। यह शतक उनके करियर का सबसे अहम होने जा रहा है। अगर टीम जीत जाती है तो साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी क्रिकेट में नई चैंपियन बन जाएगी। इस शतक के साथ मारक्रम चौथी पारी में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। वो 1998 के बाद फाइनल में शतक लगाने वाले भी पहले बल्लेबाज बने हैं। मारक्रम ने 159 गेंदों का सामना करते हुए 102 रनों की पारी खेली है। इस दौरान उन्होंने 11 चौके लगाए हैं।

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद साउथ अफ्रीका बनेगी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पहला खिताब न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया था। न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर इस खिताब को जीता था। वहीं इसके बाद 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर टेस्ट चैंपियनशिप का चैंपियन बना था। भारत को लगातार दो फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इस बार ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ है। अब साउथ अफ्रीका खिताब जीतने के करीब पहुंच चुकी है। उम्मीद है कि साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करने में कामयाब होगा।

पुलिस स्मृति दिवस आज: 1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए थे 10 जवान, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल