सोहैब खान (फोटो-सशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup में सोहैब खान ने रचा इतिहास, UAE के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Sohaib Khan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएई के सोहैब खान ने नंबर 6 पर 51 रन की तूफानी पारी खेलते हुए इतिहास रचा। आर्यांश शर्मा के साथ 84 रन की साझेदारी भी बनाई।

उज्जवल सिन्हा

UAE's Sohaib Khan Create History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएई के धाकड़ किलाड़ी सोहैब खान ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। सोहैब खान ने कनाडा के खिलाफ 29 गेंदों में 51 रन की पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया है। सोहैब नंबर 6 या उससे निचले क्रम पर आकर टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतक लगाने वाले यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे सोहैब ने इस पारी में 4 छक्के और 4 चौके लगाए। जीत के लिए 151 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी यूएई की टीम 16 ओवरों में 4 विकेट खोकर 95 रन ही बना सकी थी, लेकिन यहां से सोहैब ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए टीम को महज 19.4 ओवरों में जीत दिला दी।

एसोसिएट टीम में ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज

सोहैब टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमों के लिए नंबर 6 या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले, साल 2016 में मोहम्मद नबी ने अफगानिस्तान की तरफ से खेलते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ 52 रन बनाए थे, जबकि साल 2022 में नामीबिया के डेविड वीज यूएई के विरुद्ध 55 रन की पारी खेल चुके थे।

टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमों के लिए नंबर 6 या उससे नीचे से 50+ स्कोर

क्रम खिलाड़ी टीम स्कोर विपक्ष स्थान वर्ष
1 डेविड वीज़े नामीबिया (NAM) 55 यूएई गीलॉन्ग 2022
2 मोहम्मद नबी अफगानिस्तान (AFG) 52 जिम्बाब्वे नागपुर 2016
3 सोहैब खान यूएई (UAE) 51* कनाडा दिल्ली 2026

इस पारी के दौरान सोहैब ने आर्यांश शर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 42 गेंदों में 84 रन की साझेदारी की। यह एसोसिएट टीमों की ओर से टी20 वर्ल्ड कप में 5वें विकेट या उससे निचले क्रम पर तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी है। इस लिस्ट में मोहम्मद नबी और समीउल्लाह शिनवारी की अफगान जोड़ी शीर्ष पर है, जिन्होंने साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ नागपुर में 98 रन की साझेदारी की थी। वहीं, यूएसए की ओर से एंड्रीज गौस और हरमीत सिंह की जोड़ी ने साल 2024 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 91 रन की साझेदारी की थी।

टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमों के लिए पांचवें विकेट या उससे नीचे की सबसे बड़ी साझेदारियां

क्रम खिलाड़ी (साझेदारी) टीम रन विपक्ष स्थान वर्ष
1 मोहम्मद नबी, सामीउल्लाह शिनवारी अफगानिस्तान (AFG) 98 जिम्बाब्वे नागपुर 2016
2 एंड्रीस गौस, हरमीत सिंह अमेरिका (USA) 91 दक्षिण अफ्रीका नॉर्थ साउंड 2024
3 आर्यांश शर्मा, सोहैब खान यूएई (UAE) 84* कनाडा दिल्ली 2026

मुकाबले का हाल

शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-डी के इस मुकाबले में कनाडा ने 7 विकेट खोकर 150 रन बनाए। इस टीम के लिए हर्ष ठाकर ने 50 रन की पारी खेली, जबकि नवनीत धालीवाल ने 34 रन का योगदान दिया। विपक्षी खेमे से जुनैद सिद्दीकी ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में यूएई की टीम ने 19.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस पारी में आर्यांश शर्मा ने 53 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 74 रन की पारी खेली, जबकि सोहैब खान ने 51 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी