स्मृति मंधाना (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IND W vs AUS W: हार के बाद स्मृति मंधाना ने पिच पर फोड़ा ठिकरा, विकेट को लेकर कही ये बड़ी बात

Australia Women vs India Women: भारतीय महिला टीम को पहला वनडे में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद स्मृति मंधाना ने कहा कि हमने जैसा सोचा था विकेट वैसा नहीं था।

उज्जवल सिन्हा

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 38.2 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने मंगलवार को एलन बॉर्डर फील्ड पर खेले गए मुकाबले में हार के लिए बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया।

इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर के स्थान पर कार्यवाहक कप्तान की जिम्मेदारी संभालने वालीं स्मृति मंधाना ने कहा, "हमने दो विकेट काफी जल्दी गंवा दिए थे, जिसके बाद चीजें आसान नहीं रहती हैं। हमने वापसी करने की अच्छी कोशिश की। विकेट वैसा नहीं रहा, जैसा हमने सोचा था।"

चोट के कारण मैदान में नहीं उतरी हरमनप्रीत कौर

नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी करते हुए बाएं घुटना चोटिल करवा बैठीं, जिसके बाद वह दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरीं। मंधाना से जब हरमनप्रीत कौर की चोट को लेकर सवाल पूछा गया, तो उपकप्तान ने कहा कि उन्होंने अभी तक हरमनप्रीत को देखा नहीं है। हालांकि, स्मृति ने उम्मीद जताई है कि भारतीय कप्तान जल्द ही ठीक हो जाएंगी।

बैटिंग यूनिट के तौर पर हमें अच्छा टोटल बनाना होगा

स्मृति मंधाना ने पहले एकदिवसीय मुकाबले में मिली हार के बाद प्लेइंग इलवेन में बदलाव करने की बात को साफतौर पर खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि टीम अच्छा क्रिकेट खेल रही है और हम सिर्फ एक हार के बाद अंतिम एकादश में बदलाव नहीं करेंगे। हालांकि, उपकप्तान ने माना कि टीम का बैटिंग ऑर्डर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे पूरी तरह से विफल रहा। उन्होंने कहा कि एक बैटिंग यूनिट के तौर पर हमें एकसाथ आकर अच्छा टोटल स्कोरबोर्ड पर लगाना होगा।

ऑस्ट्रेलिया ने जीता मुकाबला

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पूरी टीम सिर्फ 214 रन बनाकर सिमट गई। मेहमान टीम की तरफ से स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 58 रन बनाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 84 गेंदों का सामना करते हुए 53 रनों का योगदान दिया। काश्वी गौतम ने 43, जबकि ऋचा घोष ने 23 रन बनाए। इसके जवाब में, ऑस्ट्रेलिया ने 215 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 38.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। बेथ मूनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 79 गेंदों में 76 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, एलिसा हीली ने 70 गेंदों में 50 रन बनाए।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव