स्मृति मंधाना (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड; ऐसा करने वाली पहली भारतीय

Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में स्मृति मंधाना ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बन गई है।

उज्जवल सिन्हा

Smriti Mandhana Creates History: भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, हार के बावजूद टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई है। महिला या पुरुष में स्मृति मंधाना के नाम इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन है।

शुक्रवार को डरबन में खेले गए भारत और साउथ अफ्रीका के मुकाबले में स्मृति मंधाना केवल 13 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी के दौरान मंधाना ने पारी की दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गई है। मंधाना ने इसके साथ ही रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

स्मृति मंधाना ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

इस मुकाबले से पहले भारत की उप-कप्तान 151 पारियों में 4,231 रन बनाकर रोहित शर्मा के बराबर थीं। शर्मा 2024 के पुरुषों के T20 वर्ल्ड कप के बाद रिटायर हो गए थे। मंधना ने मैच में 14 गेंदों पर 13 रन बनाए, जिससे उनके 155 पारियों में 124.38 के स्ट्राइक रेट से 4,244 रन हो गए। कुल मिलाकर, मंधाना अब महिलाओं के टी20आई में दूसरी सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।

महिलाओं के T20I में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड की सूज़ी बेट्स के नाम है, जिन्होंने 175 इनिंग्स में 4,717 रन बनाए हैं। वहीं पुरुषों के टी20आई में पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम 136 इनिंग्स में 4596 रन का रिकॉर्ड है। वो पुरुषों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है। वहीं इस सूची में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर मौजूद है।

विमेंस टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी

क्रम संख्या नाम देश मैच पारियां रन
1 सुजी बेट्स न्यूज़ीलैंड 181 175 4717
2 स्मृति मंधाना भारत 161 155 4244
3 हरमनप्रीत कौर भारत 191 170 3869
4 चमारी अटापट्टू श्रीलंका 154 151 3637
5 सोफी डिवाइन न्यूज़ीलैंड 151 147 3587

मुकाबले का हाल

डरबन में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 157 रन बनाए। हरमनप्रीत ने 47, जेमिमा रोड्रिग्स ने 36 और शेफाली वर्मा ने 34 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। लौरा वोल्वार्ड्ट ने 51, एनेरी डर्कसेन ने 44 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा