स्मृति मंधाना (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाली पहली बैटर बनी

Smriti Mandhana Breaks Record: भारतीय महिला टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 77 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। वो ऐसा करने वाली पहली बैटर बन गई है।

उज्जवल सिन्हा

Smriti Mandhana Scored Century: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मंधाना ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया।

स्मृति मंधाना ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ मात्र 77 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे में सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड स्टार इंग्लिश बैटर नैट साइवर-ब्रंट के नाम था।

नैट साइवर ब्रंट का तोड़ा रिकॉर्ड

नैट साइवर-ब्रंट ने 5 मार्च 2022 को हैमिल्टन में खेले गए 2022 में महिला वनडे वर्ल्ड कप मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 79 गेंदों में शतक जड़कर यह कारनामा किया था। लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के पास है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे में सबसे तेज शतक बनाने वाली बैटर

खिलाड़ी का नाम देश गेंदें स्थान वर्ष
स्मृति मंधाना भारत 77 मुल्लनपुर 2025
नैट साइवर-ब्रंट इंग्लैंड 79 हैमिल्टन 2022
लिज़ेल ली दक्षिण अफ्रीका 86 नॉर्थ सिडनी 2016
हरमनप्रीत कौर भारत 90 डर्बी 2017
नैट साइवर-ब्रंट इंग्लैंड 90 क्राइस्टचर्च 2022

स्मृति मंधाना का यह शतक भारत का वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक है। मंधाना ने 77 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 91 गेंदों का सामना करते हुए 117 रनों का पारी खेली। इस दौरान 14 चौके और 4 छक्के लगाए। भारत के लिए वनडे में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी स्मृति मंधाना के नाम पर है। मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ 70 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

वनडे में भारतीय टीम के लिए सबसे तेज शतक

गेंदें खिलाड़ी का नाम विरोधी टीम स्थान वर्ष
70 स्मृति मंधाना आयरलैंड राजकोट 2025
77 स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया मुल्लांपुर 2025
82 हरमनप्रीत कौर इंग्लैंड चेस्टर-ले-स्ट्रीट 2025
87 हरमनप्रीत कौर दक्षिण अफ्रीका बेंगलुरु 2024
89 जेमिमा रोड्रिग्स दक्षिण अफ्रीका कोलंबो रॉयल्स 2025

वहीं इसके साथ ही मंधाना अब महिला वनडे में 12 शतक लगा चुकी हैं। केवल दो बैटर की उनसे आगे हैं। ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग और न्यूज़ीलैंड की सूज़ी बेट्स ही मंधाना से ज्यादा शतक लगाई है। मेग लैनिंग ने 15 और सूजी बेट्स ने 13 शतक लगाए हैं। जबकि वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में मंधाना तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बैटर

खिलाड़ी का नाम देश मैच रन शतक (100s)
मेग लैनिंग ऑस्ट्रेलिया 103 4602 15
सूज़ी बेट्स न्यूज़ीलैंड 171 5896 13
स्मृति मंधाना भारत 107 4763 12
टैमी ब्यूमोंट इंग्लैंड 132 4528 12
हेली मैथ्यूज वेस्टइंडीज 99 3074 9

वहीं स्मृति मंधाना का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा शतक है। वो भारतीय महिला टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाली पहली बैटर बन गई है। हालांकि इससे पहले मिताली राज ने श्रीलंका के खिलाफ तीन शतक, हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन शतक और स्मृति मंधाना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 शतक लगा चुकी है।

एक टीम के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सर्वाधिक शतक (IND-W)

  • 3 - मिताली राज बनाम श्रीलंका विमेंस
  • 3 - हरमनप्रीत कौर बनाम इंग्लैंड विमेंस
  • 3- स्मृति मंधाना बनाम साउथ अफ्रीका विमेंस
  • 3 - स्मृति मंधाना बनाम ऑस्ट्रेलिया विमेंस

15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश का पर्दाफाश; ISI का आतंकी प्लान फेल, 86-P हैंड ग्रेनेड के साथ आरोपी गिरफ्तार

PM मोदी से मिले शरद पवार गुट के सांसद, क्या परिसीमन बिल पर मिलेगा साथ? NCP SP के नेता ने बताया क्या हुई चर्चा

रांची में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से भड़के राहुल गांधी, बोले- बातचीत से सुलझाएं JPSC-JSSC विवाद

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: विधानसभा से भगाए गए प्रदर्शनकारी, देवेंद्र नाथ महतो को एंबुलेंस से ले गई पुलिस

रांची में बवाल! विधानसभा से भगाए गए प्रदर्शनकारी, देवेंद्र नाथ महतो को एंबुलेंस से ले गई पुलिस-VIDEO