Harbhajan Singh And Shubman Gill 
क्रिकेट

गिल को हरभजन सिंह का 'शुभ' संदेश, कहा- टेस्ट की तरह वनडे में बतौर कप्तान सफल होंगे

गिल को कप्तान बनाए जाने के बाद हरभजन सिंह ने कहा था, शुभमन गिल को कप्तान बनाए जाने से खुश हूं। गौरतलब है कि बोर्ड ने रोहित की जगह गिल को वनडे फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी थी।

संजय सिंह बिष्ट

Harbhan Singh on Shubman Gill: टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने वर्तमान टेस्ट व वनडे कप्तान शुभमन गिल के बारे में बड़ा बयान दिया है। हरभजन सिंह का मानना है कि शुभमन गिल इंग्लैंड दौरे के दौरान बतौर कप्तान बेहरतीन दिखें थे। अब भज्जी को उम्मीद है कि गिल वनडे फॉर्मेट में भी टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे की तरह ही सफल बनाएंगे।

शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किल सीरीज में बतौर कप्तान निखर कर सामने आए थे। मुश्किल समय में गिल ने अपनी क्षमता दिखाई। मैं उन्हें वनडे फॉर्मेट का कप्तान बनने की शुभकामना देता हूं और उम्मीद करता हूं कि टेस्ट की सफलता वह वनडे में भी दोहराएंगे।

गिल के कप्तान बनाए जाने पर खुश हूं- हरभजन सिंह

गिल को कप्तान बनाए जाने के बाद हरभजन सिंह ने कहा था, शुभमन गिल को कप्तान बनाए जाने से खुश हूं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2027 वनडे विश्व कप को देखते हुए गिल को वनडे फॉर्मेट का कप्तान बनाने का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया जाने वाली टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं। गिल को कप्तानी में रोहित शर्मा से काफी मदद मिलेगी।

पहले रोहित को कप्तानी से हटाने पर भड़के थे भज्जी

हालांकि, हरभजन ने अपनी त्वरित प्रतिक्रिया में ये भी कहा था कि रोहित को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिर्फ खिलाड़ी के रूप में देखना चौंकाने वाला है। उन्होंने कप्तान के रूप में आखिरी सीरीज में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बनाया था।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बावजूद हो रहे मैच पर हरभजन सिंह ने कहा, "दोनों देशों की सरकारें चाहती हैं कि क्रिकेट हो, तो क्रिकेट हो रही है। अच्छी बात यह है कि भारतीय टीम जीत रही है। एशिया कप में भारत ने एक नहीं, तीन बार पाकिस्तान को हराया। हम जितनी बार जितेंगे, हमारे लिए अच्छा होगा।"

एशिया कप का खिताब भारतीय टीम को न मिलने पर हरभजन सिंह ने कहा, हम एशिया कप जीतने गए थे, जीत गए। जीत सबसे ज्यादा मायने रखती है। खिताब तो मिल ही जाएगा। हरभजन सिंह ने शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि पंजाब के लड़कों को राष्ट्रीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए देख अच्छा लगता है। मैं चाहूंगा कि भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्य उज्ज्वल रहे।

एजेंसी इनपुट के साथ

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर

Amit Shah: 1982 की वह पहली मुलाकात, जिसने बदल दी भारतीय राजनीति की दिशा; जानिए मोदी-शाह की दोस्ती का राज

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?