कप्तान शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर और नीतीश कुमार रेड्डी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

कप्तान कब लौटेंगे? SA टी20 सीरीज से पहले शुभमन गिल की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगी वापसी

IND vs SA: शुभमन गिल की गर्दन की चोट बढ़ने से वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए। पहले टेस्ट में बैटिंग करते समय उन्हें गर्दन में तेज खिंचाव हुआ था, जिसके बाद वे मैदान छोड़कर लौट गए।

संजय सिंह बिष्ट

Shubman Gill Fitness: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान शुभमन गिल को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। गिल इन दिनों गर्दन की चोट से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से वह वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, अब खबर है कि गिल तेजी से रिकवर कर रहे हैं और टीम इंडिया के लिए राहत की बात है कि वह टी-20 सीरीज से पहले पूरी तरह फिट हो सकते हैं।

तेजी से हो रहा है रिकवरी का प्रोसेस

सूत्रों के अनुसार शुभमन गिल ने अपना रिहैब शुरू कर दिया है और वह लगातार बैटिंग सेशंस में हिस्सा ले रहे हैं। उनकी ट्रेनिंग और अभ्यास सेशन को धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है ताकि गर्दन पर अनावश्यक दबाव न पड़े। मेडिकल टीम किसी भी तरह की जल्दीबाजी से बचना चाहती है और इसलिए उनके वर्कलोड को कंट्रोल तरीके से बढ़ाया जा रहा है। गिल की चोट पहले टेस्ट की पारी के दौरान तब लगी थी जब उन्हें अचानक गर्दन में तेज खिंचाव महसूस हुआ और उन्हें तुरंत मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा।

टी-20 टीम में चयन लगभग तय

रिपोर्ट्स के अनुसार, गिल का टी-20 टीम में चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट दोनों उनके फिटनेस लेवल से काफी संतुष्ट हैं। हालांकि, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम ने अभी तक उन्हें पूर्ण रूप से हरी झंडी नहीं दी है। माना जा रहा है कि अगले 48 घंटों के भीतर गिल फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे और इसी के बाद फैसला तय होगा कि वह टी-20 सीरीज के लिए मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं या नहीं।

इंजरी की वजह से वनडे सीरीज से बाहर

गिल गर्दन की इंजरी के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल रहे हैं। इस सीरीज में केएल राहुल कप्तानी संभाल रहे हैं। पहले टेस्ट मैच में चोट लगने के बाद न सिर्फ गिल पहली पारी में रिटायर होकर लौटे, बल्कि दूसरी पारी और दूसरे टेस्ट मैच में भी मैदान पर नहीं उतरे। उनकी अनुपस्थिति टीम इंडिया के लिए जरूर एक झटका थी, लेकिन उनके तेजी से रिकवरी की खबर ने टीम के लिए उम्मीद जगा दी है।

फॉर्म में चल रहे हैं शुभमन

टी-20 फॉर्मेट में शुभमन गिल टीम इंडिया के उपकप्तान हैं और उनकी हालिया फॉर्म शानदार रही है। उनकी बल्लेबाजी टीम इंडिया की शीर्ष क्रम की मजबूती का बड़ा आधार है। ऐसे में पांच मैचों की टी-20 सीरीज से पहले उनका फिट होना बेहद जरूरी माना जा रहा है। टीम मैनेजमेंट चाहता है कि गिल पूरी तरह फिट होकर मैदान में उतरें ताकि वह अपनी दमदार फॉर्म को जारी रख सकें।

टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा जल्द की जाएगी और संभावना है कि फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद गिल टीम में शामिल किए जाएंगे। उनकी वापसी निश्चित रूप से भारतीय टीम को मजबूती देगी।

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री